jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी 3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत

वैश्य महासम्मेलन की टिमरनी तहसील इकाई की वार्षिक बैठक का हुआ आयोजन

टिमरनी। वैश्य महासम्मेलन की टिमरनी तहसील इकाई की वार्षिक बैठक का हुआ आयोजन स्थानीय अग्रवाल भवन में हुआ। बैठक कार्यक्रम में जिले संभाग पदाधिकारियों सहित टिमरनी तहसील के संगठन कार्यकर्ता पदाधिकारी सदस्य गण रहे मौजूद।

युवा इकाई के नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल,संभागीय महामंत्री केशव बंसल,नव नियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक नेमा, जिला प्रभारी राजीव जैन,युवा इकाई के जिला अध्यक्ष शुभम बंसल का नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक नेमा,केशव बंसल,राजीव जैन ने संगठन शक्ति को मजबूत करने की बात करते हुए संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी ,उन्होंने बताया करोड़ों की लागत से राजधानी भोपाल में वैश्य समाज का भवन तैयार हो चुका है ।

- Install Android App -

जिसका लाभ वैश्य बंधुओ को मिलेगा, सदस्य संख्या बढ़ाने को लेकर स्थानीय इकाई को लक्ष्य देकर निर्देशित किया। इस दौरान नवीन कार्यकारिणी हेतु जिला स्तर पर टिमरनी से तीन-तीन सदस्यों सर्वसम्मति से चयन किया गया जो जिला संगठन में अपनी भागीदारी देंगे। जिला कार्यकारिणी के पश्चात तहसील स्तर पर नवीन कार्यकारिणी का भी शीघ्र होगा गठन। बैठक के दौरान वैश्य समाज के नए वर्ष के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया गया ।सभी सदस्यों को नव वर्ष कैलेंडर का वितरण किया गया।

इस दौरान तहसील अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी संरक्षक ओमप्रकाश गोयल, रमेश अग्रवाल टिमरनी तहसील के प्रभारी सुनील मित्तल ,धर्मेंद्र सिंहल, संदीप सिंहल,आशुतोष सिंहल, डॉ विकास अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, लवकुश अग्रवाल, प्रखर जैन ,पुखराज जैन ,सौरभ जैन ,उदित जैन ,विकेश गोयल, राजीव साबू,अमित अग्रवाल, आशीष गर्ग नीतीश अग्रवाल विकेश गोयल, जितेंद्र अग्रवाल सहित वैश्य बन्धु रहे मौजूद।