jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Big breaking हरदा : इंदौर नागपुर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा : 18 वर्षीय दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनो का हाल बेहाल, देखे वीडियो

हरदा। इंदौर बैतूल नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर  आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। गुरुवार रात  को टेमागांव बैरियर के पास  तेज रफ्तार बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिससे दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

सड़क हादसे में बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों युवकों के सिर में गम्भीर चोट लगी। , दोनो ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।

- Install Android App -

मृतकों के नाम हादसे में अंधेरीखेड़ा निवासी केतन पिता मुकेश उमरा (18) और सोडलपुर निवासी अरुण पिता उमेश नायक बंजारा (18) की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद टिमरनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों के शव घटनास्थल का पंचनामा बनाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी और शवों को पीएम के लिए टिमरनी भिजवाया।

घटना की जानकारी लगते ही टिमरनी एसडीओपी टिमरनी टीआई,टेमागांव पुलिस पहुंची।पुलिस जांच में जुटी हुई है।

इधर मृतकों के माता पिता परिवार सदमे में है। शुक्रवार सुबह दोनों का पीएम होगा।