jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

हरदा पुलिस ने देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार,अपराधी के ऊपर अवैध हथियार रखने के पूर्व में 03 अपराध है!

हरदा। जिले में अपराधो में अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा आदतन अपराधियो पर विशेष नजर रखने हेतु निर्देश जारी किये है । जिसके तारत्मय में थाना कोतवाली द्वारा लगातार नजर बनाये हुये है।

आज दिनांक 28/12/24 को सूचना प्राप्त हुई की आदतन अपराधी राजकुमार उर्फ बल्ली पिता सुरेश सस्याम उम्र 32 वर्ष निवासी बस स्टैण्ड लाल बहादुर शास्त्री वार्ड हस्दा को हरदौला बाबा मंदिर हरदा के पास से अवैध हथियार के साथ देखा गया । सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये कोतवाली पुलिस बताये स्थान पर पहुँचकर आरोपी को एक देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तर में लिया आरोपी के विरुध्द अपराध क्र 619/2024 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबध्द किया गया है ।

- Install Android App -

आरोपी के विरुध्द पूर्व के अपराधो की जानकारी निम्नानुसार है –
01) अपराध क्र 482/20 धारा 120,302,34,379 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट थाना टिमरनी जिला हरदा
02)- अपराध क्र.- 558/23 धारा 188, भादवि 25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली हस्दा जिला हरदा
03)- अपराध क्र. 50/24 धारा 294,323,506, भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाईन जिला हस्दा

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रहलाद सिहं मर्सकोले उपनिरी पुरुषोतम गौर प्रआर.354 नितिन श्रीवास्तव, प्रआर.05 विजय प्रजापति, प्रआर.238 रामनिवास मीणा, आर. 268 निलेश पटेल, आर.231 शरद, आर. 114 रामनरेश, आर. दीपक बरकड़े की विशेष भूमिका रही है।