हरदा : सिटी कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 10 बाइक सहित तीन बड़ी चोरियों का किया पर्दाफाश, आरोपी ऐसे आए गिरफ्त में! पढ़े पूरी खबर विस्तार से
हरदा। जिले की सिटी कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से जिले सहित आसपास के जिलों में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं सहित सुने मकानों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात करने वाले गिरोह गिरगिट गैंग के दो बदमाशों से सोने चांदी के आभूषण और दो वाहन चोरों से 10 मोटरसाइकिल जब्त की है। इसके साथ ही एक अन्य आरोपी से पिस्तौल जब्त की है। देखे वीडियो भी क्या बोले एसपी हरदा।
हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने आज एसपी कार्यालय में बाइक चोर गिरोह और सुने मकानों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि अति. पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी हरदा और सिटी कोतवाली टी आई और उनकी टीम ने तीन मामलों में उत्कृष्ट कार्य किया।
केस नंबर 1 खुलासा
गिरमिट गैंग के दो नकाबजनो से तीन चोरी का खुलासा किया गया।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व मे विशेष टीम के व्दारा के थाना सिराली एवं थाना छिपावड़ में पकड़ाये गिरमिट गैंग के मुख्य दो चोरो राजेन्द्र उर्फ फूटीम पिता जगदीश पारधी निवासी ग्राम धावड़ा घाट थाना शिवपुर, रामजीवन पिता कालीचरण चौहान उम्र.29 साल निवासी कुच्छी थाना किल्लोद से थाना हरदा की तीन चोरियो का खुलासा किया गया जिनका विवरण निम्नानुसार है
1.- थाना हरदा के अप.क्र. 269/24 धारा 457,380 भादवि मे चोरी गये मसरुका में से एक पांचाली हार, आठ (8) सोने के दाने, तीन चांदी की चेन एक जोड़ पायल, दोने वोरो से जप्त की गई
02- थाना हरदा के अप.क्र. 371/24 धारा 457,380 भादवि मे चोरी गये मसरुका मे से एक मंगल सूत्र, एक पैडल व सोने के 8 मोती एक सोने का छोटा पेंडल एक जोड़ चाँदी की हीरामनी दो जोड़ वाँदी की रमझोल, एक चाँदी का करदोना, चाँदी के कमर के झुमके 02, दो चाँदी की चेन एक बड़ी एक छोटी, दो जोड़ चांदी की पायल दो चांदी के जूड़े (कड़े) जो आरोपियो से जप्त कीये गये
03- थाना हरदा के अप.क्र. 367/24 धारा 331 (4) 305 (ए) बीएनएस मे चोरी गये मसरुका मे से एक सोने का पैडल, एक जोड़ सोने की टाप्स, दो जोड़ चाँदी की पायल, चादी के 02 नग बेले विछड़ी, 06 नग विछड़ी, 14 नगर विछिया, एक चाँदी का दीपक जो आरोपीयो से जप्त की
केस नंबर 2 खुलासा।
हरदा एसपी के आदेशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक एसडीओपी के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी की विशेष टीम के द्वारा घटना के फुटैज प्राप्त किये गये जिसके आधार पर
1. संजू उर्फ राहुल पिता सत्यनारायण सेन उम्र- 32 साल निवासी ग्वालनगर हरदा तथा जग्गा उर्फ जगदीश पिता कचरुलाल मेहरा उम्र.-32 साल निवासी ग्राम आदमपुर थाना हंडिया जिला हरदा से कुल दस (10) मोटर सायकल कुल कीमत 8 लाख रुपये जप्त की गई है। जिनका विवरण निम्नानुसार है-
01- थाना कोतवाली हरदा के अप. क्र. 613/24 धारा-303(2) बी एन.एस. मे चोरी गई मोटर सायकल होन्डा साईन जो दिनाँक 24/12/24 को चोरी हुई थी जिसे दोनो आरोपियो से सरस्वती स्कूल के पास हरदा से जप्त की गई है।
02- थाना कोतवाली हरदा के अप.क्र. 614/24 धारा-303(2) बी.एन.एस मे चोरी गई मोटर सायकल हिरोहोण्डा स्पेलेन्डर जो दिनाँक 13/12/24 को चोरी हुई थी दोनो आरोपियो गणो के व्दारा मदन पिता सुन्दरलाल जागर निवासी आजाद नगर हरदा को बेची गई थी जो मदन से जप्त की गई जिसे धारा 317(2) बीएनएस का आरोपी बनाया गया।
03- थाना कोतवाली हरदा के अप.क्र. 615/24 धारा-303(2) बी.एन.एस मे चोरी गई मोटर सायकल सिटी 100 बजाज जो दिनाँक 19/12/24 को चोरी हुई थी जिसे दोनो आरोपियो के व्दारा शंकरसिंह पिता कॉन्ग्रेस सिंह भाटिया निवासी बस स्टैण्ड के पास हरदा को बेची गई थी जिसे धारा 317(2) बीएनएस का आरोपी बनाया गया।
04- थाना कोतवाली हरदा के अप.क्र. 616/24 धारा-303(2) बी.एन.एस मे चोरी गई मोटर सायकल टीव्हीएल स्पोर्टस जो दिनाँक 25/11/24 को चोरी हुई थी जिसे दोनो आरोपियो के व्दारा शंकरसिंह पिता कार्येश सिंह भाटिया निवासी बस स्टैण्ड के पास हरदा को बेची गई थी जिसे धारा 317 (2) बीएनएस का आरोपी बनाया गया।
05- थाना कोतवाली हरदा के अप.क्र. 617/24 धारा-303 (2) बी.एन.एस मे चोरी गई मोटर सायकल सिटी 100 बजाज जो दिनाँक 29/10/24 को चोरी हुई थी जिसे दोनो आरोपियो के व्दारा मदन पिता सुन्दरलाल जागरे निवासी आजाद नगर हरदा को बेची गई थी जो मदन से जप्त की गई जिसे धारा 317(2) बीएनएस का आरोपी बनाया गया।
06- थाना कोतवाली हरदा के अप.क्र. 618/24 धारा-303(2) बी.एन.एस मे चोरी गई मोटर सायकल बावशर बजाज जो दिनाँक 02/11/24 को चोरी हुई थी जिसे दोनो आरोपियो से ग्वाल नगर हरदा से जप्त की गई है।
07- थाना हरणगाँव जिला देवास के अप.क्र. 197/24 धारा 303(2) बी.एन.एस में चोरी गई मोटर सायकल होण्डा साईन को आरोपी संजू नाई से ग्बालनगर से जप्त की गई
08- थाना भैरुदा जिला रायसेन के अप.क्र. 414/24 धारा 303(2) बी.एन.एस में चोरी गई मोटर एच.एफ. डीलक्स को आरोपी संजू नाई से ग्वालनगर से जप्त की गई
09- थाना लसूड़िया जिला ईदोर के अप.क्र. 220/23 धारा 379 भादवि में चोरी गई मोटर हाण्डा लियो को आरोपी संजू नाई से ग्वालनगर से जप्त की गई
10- थाना संयोगितागंज जिला रायसेन के अप.क्र. 161/24 धारा 379 भादवि में चोरी गई मोटर होण्डा साईन को आरोपी संजू नाई से ग्वालनगर से जप्त की गई
उपरोक्त कार्यवाही मे
थाना प्रभारी प्रहलाद सिहं मर्सकोले, उपनिरी पुरुषोत्तम गौर, सउनि संजय ठाकुर प्रआर. 21 दुर्गेश, प्रआर.259 कमलेश, प्रआर. 165 राकेश चोरासे, प्रआर. 221 शेलेन्द्र धुर्वे, प्रआर. 63 जसबंत, प्रआर, 217 करण, 05 विजय, आर.326 बीरेन्द्र राजपूत, आर. 114 रामनरेश गुर्जर, आर.238 दीपक, आर.268 नीलेश आर.69 रविश कामले, आर. 231 शरद बौरासी, आर.51 हरप्रसाद, आर. चालक संजू चौहान सैं. सूरज, अरविंद तथा सायवर सैल हरदा के आर. लोकेश सातपुते सीसीटीव्ही प्रआर, अजित चौरे कन्ट्रोल रूम हरदा की विशेष भूमिका रही है।

