jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

शनिवार, 28 दिसंबर को प्रदेश का कैसा रहेगा मौसम ! इन जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल । मौसम विभाग ने 28 दिसंबर को सागर, छिंदवाड़ा, कटनी सहित 13 जिलों ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन जबलपुर समेत 25 जिलों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है। रविवार 29 दिसंबर के बाद टेम्प्रेचर लुढ़केगा और ठंड बढ़ेगी। कोहरा भी छाएगा। जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।

इन जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार (28 दिसंबर) को सागर, टीकमगढ़, बैतूल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, नर्मदापुरम और पांढुर्णा में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा भी चल सकती है।

प्रदेश के इन जिलों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, सीहोर विदिशा, रायसेन, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, देवास, शाजापुर, नीमच, दतिया, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह और निवाड़ी में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में बादल और तेज हवा चलने का अलर्ट है।

- Install Android App -

प्रदेश के इन जिलों में बरसा पानी

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और उज्जैन में शुक्रवार देर रात गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। रतलाम, मंदसौर, बैतूल, आलीराजपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। मंदसौर में बारिश से कृषि उपज मंडी में रखा लहसुन पानी के साथ बहने लगा।प्रदेश में बारिश से सड़कें तरबतर हो गई।

प्रदेश मे कितना रहा रात का पारा

प्रदेश के मंडला जिले में रात का पारा 11.0 डिग्री, नरसिंहपुर में 12.0, नौगांव 12.1, शहडोल के कल्याणपुर में 12.2, सिंगरौली के देवरा में 12.6, पचमढ़ी 13.4, बालाघाट 14.2, उमरिया 14.4, रीवा 14.6, खंडवा 15.0 और खरगोन में 15.0 डिग्री, भोपाल में 16.4, इंदौर 17.5, ग्वालियर 13.1, उज्जैन 18.5 और जबलपुर में पारा 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।