jhankar
ब्रेकिंग
पूर्वी क्षेत्रो में मौसम का तांडव: राजस्थान-एमपी में ओलों की चेतावनी, दिल्ली येलो आर्ट जारी हरदा : विक्रमोत्सव 2026 के तहत ‘‘सूर्य उपासना’’ कार्यक्रम संपन्न हरदा : नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर ‘जल गंगा संवर्धन अभिय... 23 मार्च को पेश होगा भोपाल नगर निगम का बजट इंदौर मेट्रो की रफ्तार पर सीएमआरएस ने 80 की स्पीड से की जांच कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, 8 जिलों में नई कार्यकारिणी गठित गुड़ी पड़वा पर पड़ रहा शुभ योग चैत्र नवरात्रि का है विशेष महत्व इंदौर में MOS टैक्स लागू, खुले हवा पर भी टैक्स ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नई प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है बदलाव

Sirali news: विद्युत कंपनी के 02 तार के बंडल चुराने वाले अज्ञात चोरों को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार।

पुलिस ने 24 घंटे भीतर अज्ञात चोरों को ढूंढ निकाला! 

हरदा : थाना सिराली क्षेत्रांतर्गत दिनांक 29/12/24 को फरियादी जितेन्द्र कुमार बांधी पिता चिंदन लाल बांधी उम्र 45 साल निवासी महेश कालोनी गली नं. 06 गुडायारी ,रायपुर ,छतीसगढ हाल परसुराम चौक हरदा ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि कन्स्ट्रक्शन कम्पनी मे सुपरवाईजर का काम करता हूँ । यह कम्पनी सरकार की योजना आरडीएसएस के अन्तर्गत विद्युतीकरण का कार्य करती है । जो वर्तमान कम्पनी का काम ग्राम रिछारिया ,कोथमी मे चल रहा है ,जिसमे विद्युत तार खंभो से लगाये जा रहे है एवं खंभो पर लगाने वाला तार के बंडल ग्राम जुनापानी से मकडाई को जाने वाली कच्चे रोड मे साईट पर रखे है ।

- Install Android App -

जिस काम की देख रेख सुपरवाइजर संदीप नर्घे द्वारा । दिनांक 26/12/24 की रात्री 21/00 बजे तार के दो बंडल साईट से कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर मोटर साइकिल क्रं. एमपी 47 जेड.डी.1609 पर ले गया । संदीप द्वारा मुझे एवं मुकेश को फोन कर घटना की जानकारी दी । फरियादी की रिपोर्ट पर मामला कायम कर सिराली पुलिस द्वारा टीम का गठन कर इस अज्ञात चोरो की तलाशी शरू की गई ।

मोटरसायकल के नम्बर से उक्त मोटर सायकल का मालिक रमेश कुमरे निवासी भगवान पुरा होना पाया गया ।

जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर अपने साथी रामदास, दीपक एवं बल्लू का नाम बताया सिराली पुलिस द्वारा सभी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बंडल की चोरी करना कबूल किया गया जिनसे 02 तार के बंडल जिनकी किमती 25000/- रूपये है बरामद किया ।