jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवांकुर संस्थाओं का सक्रियकरण बैठक सह प्रशिक्षण के तहत सामाजिक संस्थाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण श... इंदौर आरटीओ कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी भूकम्प की पूरी तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’ जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल : “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू समाधान योजना के दूसरे चरण में 31 मार्च तक एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में मिलेगी 90 प्रतिशत तक की छू... काटजू अस्पताल में खुला हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

कमल युवा खेल महोत्सव के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

हरदा। कमल युवा खेल महोत्सव के अंतर्गत आज ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय स्तर की 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की टीम उपस्थित रही ।

जिसमें बालक वर्ग में प्रथम स्थान महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा द्वितीय स्थान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा एवं तृतीय स्थान सनफ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा एवं चतुर्थ स्थान पर होली फेथ स्कूल हरदा रही इसी प्रकार बालिका वर्ग में प्रथम स्थान होली फेथ स्कूल हरदा द्वितीय स्थान सनफ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल एवं तृतीय स्थान महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा व चतुर्थ स्थान पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा रही आज विकासखंड स्तर की चार टीम का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया।

- Install Android App -

इस प्रकार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हरदा खिरकिया व टिमरनी ब्लाक की चार-चार टीम भाग लेगी । फाइनल के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश जी वर्मा उपस्थित रहे।

आज प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री श्री देवी सिंह सांखला मंडल अध्यक्ष नितेश बादर जिला क्रीड़ा एवं कल्याण निरीक्षक भीमसिंह विशेला, खेल एवम युवा कल्याण विभाग की कोच मोनिका मेहता, रामनिवास जाट, खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विक्रांत अग्रवाल बसंत राजपूत नीरज लाठी गोविंद डूडी, विनोद गुर्जर खो खो प्रतियोगिता के संयोजक भूपेंद्र तोमर, कन्हैया लाल विश्नोई, विष्णु गोदारा सौरभ तिवारी निखिल चंद्रवंशी सचिन बरकड़े आयूष उइके, नितिन रामकुचे, पूजा विश्नोई आदि उपस्थित थे।