jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

कुंभ मेले वापस राजस्थान जा रही बस मे लगी आग!  एक यात्री की जलने से मौत,  शेष सकुशल

महाकुम्भ पूरी दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन हो गया है इस दौरान कई दुर्घटनाएं भी हुई आज शनिवार सुबह राजस्थान की बस कुम्भ से यात्रियो को लेकर जा रही इस दौरान स्लीपर कोच मे आग लग गई।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 फिरोजाबाद।प्रयागराज महाकुम्भ से राजस्थान के नागौर की एक निजी बस यात्रियो को लेकर वापिस लौट रही थी इसी दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना मटसेना क्षेत्र में शनिवार सुबह पांच बजे एक आग हादसा हो गया।

बस के स्लीपर कोच में अचानक आग लग गई। आग धुंआ देखते ही यात्रियों में चीख पुकार हो गई।

- Install Android App -

एक युवक की मौत

बस चालक ने बस को हाइवे के एक किनारे कर रोका। बस में बैठी सवारियां सकुशल उतार दिया। लेकिन सोते हुए एक युवक की जलने से मृत्यु हो गई।सूचना पर आई दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि प्रयागराज से कुंभ स्नान कर 52 लोग बस से राजस्थान के नागौर लौट रहे थे। इस बीच बस के अगले हिस्से से धुआं और आग निकलने लगी।चालक द्वारा बस खड़े करते ही आग की लपटें तेज हो गईं। मृतक की पहचान 34 वर्षीय पवन शर्मा निवासी नागौर राजस्थान के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है।

एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस और यूपीडा टीम ने सवारियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य स्थान पर भिजवा दिया। एक युवक की मौत हुई है।