jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

इंदौर : तेज रफ्तार डंफर ने आरक्षक को मारी टक्कर हुई दर्दनाक मौत

यातायात व्यवस्था बना रहे 23 वर्षीय आरक्षक को तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने पीछे से टक्कर मारते 25 फिट तक घसीटा मौके पर ही आरक्षक की मौत हो गई।

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में यातायात जाम खुलवाने के लिए जा रहे आरक्षक को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार 25 फीट तक घसीट ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पूरी घटना विस्तार से

घटना सोमवार दोपहर 12 बजे देवास नाके की है। जहां पर 23 वर्षीय आरक्षक अजय शर्मा ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान वायरलेस सेट पर चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर जाम खुलवाने के निर्देश अधिकारियों से मिले थे। वह मौके पर साथी चयन सिंह के साथ जा रहा था। दोनों अलग-अलग वाहन पर थे।स्कीम नंबर 136 में मोड़ आने पर अजय ने दोपहिया वाहन धीरे किया। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

 

- Install Android App -

हादसे के बाद यातायात डीसीपी अरविंद तिवारी, डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा और एडीसीपी अमरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना इतनी भयावह थी कि आरक्षक डंपर के पहिए के नीचे ही फंसा रह गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। उसका चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मृतक के साथी चयन सिंह ने बताया कि घटना के समय हम दोनों साथ में चल रहे थे। मैं सड़क किनारे था। पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित होकर अजय का वाहन डंपर के सामने ही गिर गया। डंपर का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया था। टक्कर मारने के बाद डंपर को रोकने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन चालक ने अपनी गति धीमी नहीं की।अजय रोजाना हेलमेट लगाता था, लेकिन हेलमेट में टूट-फूट होने से सोमवार सुबह ही सुधरवाने के लिए देकर आया था।

अजय की फरवरी में हुई थी सगाई

अजय मूल रूप से शिवपुरी का रहने वाला था। यहां किराए के कमरे में रहता था। दिसंबर 2022 में उसने ज्वाइन किया था। फरवरी माह में उसकी सगाई हुई थी ।