jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

रक्षक बना भक्षक – डिप्टी जेलर ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर बनाया बंधक! पुलिस ने छुड़ाया 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शहडोल।शहर मे जिनसे रक्षा की उम्मीदे की जाती है और वही अनैतिक कार्य मे लिप्त हो जाए तो आम जन किसके सामने न्याय की गुहार लगायेगा। मामला शहर मे एक डिप्टी जेलर द्वारा एक नाबलिक बालिका का अप हरण कर बंधक बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पूरा मामला विस्तार से

शहर के गांधी चौक स्थित कृष्णा होटल में जब कोतवाली पुलिस ने अचानक दबिश दी।इस दौरान वहां हड़कंप मचा । बुढ़ार डिप्टी जेलर विकास सिंह पर एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर होटल में बंधक बनाने का सनसनीखेज मामला

- Install Android App -

होटल में सामने आया। गांधी चौक के होटल कृष्णा में देर रात कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की, जहां 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बंधक बनाए जाने की जानकारी मिली।

नाबालिक को लिफ्ट देने के बहाने होटल ले गया

पुलिस के मुताबिक बुढ़ार जेल में पदस्थ डिप्टी जेलर विकास सिंह ने नाबालिग को लिफ्ट देने के बहाने होटल लाया। एक कमरे में बंधक बना लिया।सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाबालिग को विकास सिंह के चंगुल से मुक्त कराया। हालांकि, इस दौरान विकास सिंह फरार होने में कामयाब रहा।पुलिस ने शुरू की जांचएसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि नाबालिग के बयान और शिकायत के आधार पर विकास सिंह के खिलाफ अपहरण और बंधक बनाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।पीड़िता को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। इस घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है, जिससे आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।