jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन! मूंग खरीदी की मांग की! 

हंडिया। भारतीय किसान संघ की ग्राम ईकाईयों के द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी के लिए आज मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया

- Install Android App -

ज्ञापन में किसानो ने बताया कि प्रतिवर्ष मध्यप्रदेश शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की जाती है। जिसके पंजीयन सहित समस्त प्रक्रियाएं अप्रैल मई माह से प्रारंभ हो जाती है। परंतु इस वर्ष मध्य प्रदेश शासन द्वारा मूंग खरीदी के पंजीयन से संबंधित कोई भी क्रिया कलाप प्रारंभ नहीं किया है।जिससे किसानों में काफी नाराज़गी है। क्योंकि समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी नहीं होती है तो। किसानों को लाखों रुपए का नुकसान होगा।

ज्ञापन सौंपते समय तहसील अध्यक्ष नारायण मातवा, कैलाश जी कोलवा,अशोक जाजड़ा, सुरेन्द्र राजपूत,जितेन्द्र व्यास के अलावा समस्त ग्राम ईकाई के अध्यक्ष व मंत्री मौजूद रहे।