jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

खिरकिया: गोलमाल है भाई सबकुछ गोलमाल ! बबन राव नामक व्यक्ति की नियुक्ति बनी दो विभागों के लिए पहेली, DM के पास पहुंची शिकायत

खिरकिया /हरदा जिले के खिरकिया विकासखंड के दो अलग-अलग विभागो मे पदस्थ बबन राव नाम के व्यक्ति क़ो लेकर अच्छा खासा चर्चाओ का बजार गर्म है। जानकारों कि माने तो बबन राव जो कि जनपद पंचायत खिरकिया मे कम्प्यूटर अपरेटर के पद पर पदस्थ है वही उसके दस्तावेजो पर धीरज राव जो कि बबन राव के नाम से उसी का भाई विष्णु राजोरिया कॉलेज खिरकिया मे क्लर्क, मुख्य लिपिक के पद पर काम कर रहा था।

लेकिन अब पूर्व मे राजोरिया कालेज खिरकिया मे सेवा दे चुके कुमार बंगेरिया नामक व्यक्ति नें जिला कलेक्टर हरदा क़ो जनसुनवाई मे फर्जी नियुक्ति क़ो लेकर शिकायत की है ।

 

जिसके बाद बबन राव नाम से दो अलग अलग विभागों मे की गईं नियुक्तियों और नियुक्तिकर्ताओ पर भी सवाल उठ रहे अब देखना कब तक जांच टीम सच्चाई क़ो सब के सामने लाती है।

- Install Android App -

 शिकायतकर्ता नें इन बिंदु पर कि शिकायत

1. धीरज राव , निवासी ग्राम चौकड़ी, ने अपने छोटे भाई बबन राव (जो कि जनपद पंचायत खिरकिया में ऑपरेटर पद पर कार्यरत हैं) उसके शैक्षणिक एवं पहचान संबंधित दस्तावेजों का दुरुपयोग कर स्वयं को कॉलेज में मुख्य लिपिक के पद पर फर्जी रूप से नियुक्त करवा लिया है।

2. यह नियुक्ति महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एन.पी. जोशी, सहायक प्राध्यापक अजय शर्मा, अनिल मिश्रा एवं लेखापाल दौलत सिंह राजपूत की मिलीभगत से संभव हुई प्रतीत होती है। उक्त अधिकारियों की भूमिका संदेहास्पद है।

 

3. फर्जी नियुक्त धीरज राव विगत वर्षों से वित्तीय, परीक्षा, छात्रवृत्ति, गोपनीय एवं विश्वविद्यालय संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों को देख रहा है, जो न केवल संस्था की गरिमा को ठेस पहुँचाता है बल्कि शासन की विश्वासनीयता पर भी प्रश्नचिन्ह लगाता है इस विषय क़ो लेकर शिकायतकर्ता द्वारा माग कि गईं है कि एक उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच समिति गठित कर निष्पक्ष जांच करवाई जाए। एवं फर्जी लिपिक धीरज राव, उसके भाई बबन राव तथा संलिप्त प्राचार्य एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विधिक एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए साथ ही महाविद्यालय में विगत वर्षों में हुई समस्त नियुक्तियों, दस्तावेजों एवं लेखा-जोखा का राजकीय अंकेक्षण करवाया जाए। वही शिकायतकर्ता नें उसके साथ भविष्य होने वाली किसी भी कोई भी अप्रिय घटना के लिए उपरोक्त संलिप्त व्यक्ति क़ो ही उत्तरदायी ठहराया है।