jhankar
ब्रेकिंग
मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव... भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी

हंडिया : 05 वर्ष तक के बच्चों की दस्तक टीम द्वारा की जाएगी स्क्रीनिंग व समुचित उपचार,

हंडिया।बाल मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से दस्तक टीम द्वारा 05 वर्ष तक के सभी बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी तथा समुचित उपचार किया जाएगा।इस हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में आज मीडिया वर्क शॉप एवं आशा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीमती शैलजा महाजन द्वारा बताया गया कि दस्तक अभियान सह स्टाप डायरिया कैम्पेन हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया अंतर्गत 27 दस्तक टीमों का गठन किया गया है।इनके द्वारा 22 जुलाई से 16 सितंबर 2025 तक दस्तक अभियान चलाकर 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों में एनीमिया कुपोषण सेप्सिस दस्त निमोनिया जन्मजात विकृति के रोगो की स्क्रीनिंग कर आवश्यक उपचार दिया जाएगा।

- Install Android App -

टीम द्वारा प्रत्येक बच्चे की एनीमिया जांच कर आयरन सिरप एवं ओ आर एस पैकेट एवं जिंक गोली का वितरण किया जाएगा।

09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई जाएगी। तथा टीकाकरण से छूटे बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।एनीमिया अथवा गंभीर कुपोषण पाए जाने पर बच्चों का उचित प्रबंधन किया जाएगा। दस्तक टीम द्वारा घर पर ही ओ आर एस पैकेट का घोल तैयार करना,हाथ धुलाई के तरीके, समुचित पूरक आहार, एवं स्तनपान तथा कंगारू मदर केयर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।जो बच्चे प्रथम दिवस पर आंगनबाड़ी नहीं आ सकेंगे उनकी स्क्रीनिंग माप आप दिवस पर ग्रह भेंट कर की जाएगी। इस हेतु कार्य योजना तैयार की गई है।