jhankar
ब्रेकिंग
पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद शासकीय कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक की अनदेखी कांग्रेस ने लगाया प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप  तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी

बीएचआरसी टीम की नई मानवीय पहल: जरुरतमंदों के लिए कपड़ों का वितरण अभियान किया शुरू, जरूरतमंदों को कपड़े देते समय नहीं करेंगे फोटो शूट : डॉक्टर विशाल बघेल

हरदा। बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, हरदा की टीम द्वारा एक नई सामाजिक पहल की शुरुआत की गई है। यह पहल उन गरीब और असहाय मरीजों के लिए है, जो इलाज के लिए अस्पताल में आते हैं और जिनके पास पहनने के लिए भी पर्याप्त वस्त्र नहीं होते।

बीएचआरसी टीम ने देखा कि एक महिला पिछले चार दिनों से एक ही पुरानी, गंदी और फटी हुई साड़ी में भर्ती थी। यह दृश्य अत्यंत मार्मिक था और इसी से प्रेरित होकर यह निर्णय लिया कि हम सभी मिलकर ऐसे मरीजों के लिए साफ-सुथरे और उपयोगी कपड़े इकट्ठा करें।

 

- Install Android App -

ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विशाल सिंह बघेल जी ने इस योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बीएचआरसी ग्रुप के सदस्य रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से अपने घरों से पुराने लेकिन अच्छे कपड़े लेकर आएंगे, उन्हें अच्छे से धोकर, प्रेस करके, जरूरतमंद मरीजों को वितरित किया जाएगा। यह कार्य केवल वस्त्र दान नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना का परिचायक है।

 

इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है और हम उम्मीद करते हैं कि हमारे छोटे-छोटे प्रयास कई लोगों के जीवन में गरिमा और आत्मसम्मान का भाव जगा सकें। यह पहल केवल एक शुरुआत है, आगे चलकर हम ऐसे और भी सामाजिक सरोकार के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाएंगे।