Harda news: कारगिल विजय दिवस देश के बहादुर बेटों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है – राजेश वर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा
हरदा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगरपालिका अमर ज्योति पर वीर जवानों को किया नमन यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि भारत में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सन् 1999 में इस तारीख को भारत और पाकिस्तान के बीच 3 महीने तक चले युद्ध का अंत हुआ था जिसमे 527 से अधिक वीरो ने अपना बलिदान दिया एवं 1300 से अधिक सैनिक घायल हुए 20 डिग्री के माइनस तापमान दुर्गम पहाड़ीयो में हमारे सैनिको ने अदम्य साहस का परिचय दिया इसमें भारत की विजय हुई थी। आज कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।।
यह दिन न केवल हमें गर्व से भर देता है बल्कि यह भी याद दिलाता है कि देश की रक्षा के लिए हम सभी को हर तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। यह दिन देश के बहादुर बेटों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है वर्ष 1999 में पाकिस्तान ने गुपचुप तरीके से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की. उन्होंने कारगिल की ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर कब्जा जमाने की कोशिश की. भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ चलाया और बहादुरी से लड़ते हुए पाकिस्तान के सैनिकों को पीछे खदेड़ दिया. कारगिल विजय दिवस सिर्फ एक ऐतिहासिक दिन नहीं है, यह देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है. यह दिन हमें बताता है कि जब भी देश पर खतरा आता है, हमारे सैनिक अपनी जान की परवाह किए बिना हमारी सुरक्षा करते हैं. कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज पांडे जैसे अनेक जवानों ने कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति दी. कैप्टन बत्रा का संवाद “ये दिल मांगे मोर” आज भी लोगों की जुबान पर है. उनकी बहादुरी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती है. जय हिंद. इस अवसर पर जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला , जिला उपाध्यक्ष राजू कमेडिया , प्रहलाद पटेल , मंडल अध्यक्ष नितेश बादर , राजेश गोदारा , विजय जेव्लिया ,विक्रांत अग्रवाल ,बसंत राजपूत , दीपेश विश्नोई , पुरषोत्तम जिन्झोरे ,आशुतोष गोस्वामी , नागेन्द्र मल्होत्रा सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे .

