jhankar
ब्रेकिंग
मानपुरा में खूनी संघर्ष: पैसों के विवाद में चला चाकू, रज्जाक पहलवान घायल, दोनों पक्षों ने की शिकायत  उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी

सुंदर-जडेजा की ऐतिहासिक पारी ने इंग्लैंड को किया बेदम, ड्रॉ हुआ मैनचेस्टर टेस्ट

मैनचेस्टर। कप्तान शुभमन गिल की साहसिक शतकीय पारी के बाद रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की शतकीय पारियों से इंग्लैंड के खिलाफ भारत पांच मैचों की श्रृंखला का चौथा टेस्ट में रविवार को यहां ड्रॉ कराने में सफल रहा। पहली पारी में 311 रन के बड़े अंतर से पिछड़ने वाली भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बिना खाता खोले दो विकेट गंवाने के बावजूद चार विकेट पर 425 रन बनाये। कप्तान शुभमन गिल (103) और लोकेश राहुल (90) के बीच तीसरे विकेट के लिए 188 रन की साझेदारी के बाद रविंद्र जडेजा (नाबाद 107) और वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 101) ने पांचवें विकेट के लिए 203 रन की अटूट साझेदारी कर इंग्लैंड को मैच में वापसी का मौका नहीं दिया।

ऐसे में टीम इंडिया पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा था। आज भारतीय टीम ने 174/2 के स्कोर दिन की शुरूआत की। इंग्लैंड ने पहली पारी में 311 रन की बढ़त ली। टीम 669 रन पर आलआउट हुई, जबकि भारतीय टीम 358 रन पर आलआउट हुई।

कप्तान शुभमन गिल ने इस सीरीज में चौथा शतक लगाया है। उन्होंने एक सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तानों की लिस्ट में सर डॉन ब्रैडमैन और सुनील गावस्कर के 4-4 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

- Install Android App -

शुभमन गिल बतौर कप्तान डेब्यू सीरीज में 4 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले वार्विक आर्मस्ट्रॉन्ग, डॉन ब्रैडमैन, ग्रेग चैपल, विराट कोहली और स्टीव स्मिथ ने बतौर कप्तान अपनी पहली टेस्ट सीरीज में 3-3 शतक लगाए थे।

रवींद्र जडेजा के इंग्लैंड में 1000 रन पूरे हो गए हैं। इतना ही नहीं, वे 34 विकेट भी ले चुके हैं। जडेजा विदेशी पिचों पर ऐसा करने वाले तीसरे प्लेयर हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के बिल फर्ड रोड्स और वेस्टइंडीज के गैरी सोवर्स यह उपलब्ध हासिल कर चुके हैं।

इंग्लैंड हालांकि श्रृंखला में 2-1 से आगे है। इसका आखिरी मैच 31 जुलाई से द ओवल मैदान पर खेला जायेगा।