jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

खिलाड़ी पूरी क्षमता से खेलें और मप्र का नाम रोशन करें

भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सांरग ने कहा है कि खिलाड़ी पूरी क्षमता के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें और मध्यप्रदेश का नाम देश में रोशन करें। राज्य सरकार खेलों के उन्नयन के लिये हर सुविधा मुहैया करवा रही है। मंत्री सारंग मंगलवार को तात्या टोपे खेल स्टेडियम में राज्यस्तरीय बॉक्सिंग चेंपियनशिप के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट खिलाड़ियों और टीम को पुरस्कार वितरण भी किया।

- Install Android App -

मंत्री सारंग ने आशा व्यक्त की कि मध्यप्रदेश ऐसे आयोजनों से बॉक्सिंग में भी देश में अग्रणी स्थान बनाएगा। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज के निर्माण में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है। खेल से व्यक्ति अनुशासित, संयमित बनता है और खेल भावना से शारीरिक तथा मानसिक रूप से सुदृढ़ होता है। मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खिलाड़ी और खेल के उन्नयन के लिये काम किया है। विगत दिनों नई खेल नीति आई है अब पहली बार देश में खेल के सभी ऐसोशिएशन, फेडरेशन सुचारू रूप से खेलों के उन्नयन पर काम कर सकेंगे। सरकार के साथ उनका सही समन्वय हो, इसको लेकर केन्द्र सरकार ने एक विस्तारित विधेयक लोकसभा में प्रस्तुत किया है। आने वाले समय में देश में खेलों का और अधिक उन्नयन होगा। मंत्री सारंग ने एक वर्ष पूर्व केन्द्रीय खेल मंत्री को दिये सुझाव पर नेशनल स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल बनाने में इस विधेयक की घोषणा हुई है।