jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश की राजनीति में आया उबाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव, PCC चीफ जीतू पटवारी और पूर्व CM कमलनाथ ... ग़ाज़ियाबाद के 17 वर्षीय मासूम की कहानी जिसका दोस्ती और भाईचारे के नाम पर बेरहमी से हुआ कत्ल दोस्त क... जानिए मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ जाने देश की मुख्य खबरें हरदा ब्रेकिंग न्यूज: 1 जून 2026 - जिला मुख्यालय समेत 6 तहसीलों का मौसम अपडेट, दोपहर बाद आंधी-बारिश क... 1 जून 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्राम कड़ोला उबारी में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, 37 लाख र... नेताओं ने देश का भविष्य को घुटने पर झुकाया मथुरा जाने वाले खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीर पर सवाल, महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हरदा पहुंचीं प्रदेश महासचिव नेहा चावरे विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशा मुक्ति का संदेश, दिलाई गई शपथ

मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन

मुंबई। भारत का रेल नेटवर्क जल्द ही एक बड़ी क्रांति का गवाह बनने वाला है। देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई और अहमदाबाद के बीच जल्द ही शुरू होने वाली है, जिससे इन दो शहरों के बीच का सफर केवल 2 घंटे 7 मिनट में पूरा हो जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह घोषणा गुजरात के भावनगर में तीन नई ट्रेनों का शुभारंभ करते हुए की।

- Install Android App -

यह हाई-स्पीड रेल लाइन मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर गुजरात के प्रमुख शहरों जैसे वापी, सूरत, वड़ोदरा और अहमदाबाद तक जाएगी। यह कुल 508 किलोमीटर लंबा मार्ग होगा, जिस पर ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। रेल मंत्री ने बताया कि इस परियोजना का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, जो देश की रेलवे प्रणाली में एक बड़ा बदलाव लेकर आएगा। रेल मंत्री ने बताया कि पिछले 11 सालों में भारतीय रेलवे में अभूतपूर्व काम हुआ है। नए रेलवे ट्रैक- पिछले 11 वर्षों में करीब 34,000 किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बनाए गए हैं, जो लगभग हर दिन 12 किलोमीटर के बराबर है। स्टेशनों का नवीनीकरण- देश भर के 1300 रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है, जो भारतीय रेलवे के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। आधुनिक ट्रेनें- वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनों की सफलता का भी उन्होंने जिक्र किया, जो भारत की प्रगति को दर्शाती हैं।