jhankar
ब्रेकिंग
बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान खिरकिया में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 7,500 रुपये जुर्माना वसूला खामापड़वा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली चार ढाबों पर छापा, 170 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त चार ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई सीतापुर में चमत्कार: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 3 बेटे और 1 बेटी,एक साथ गूंजी चार किलकार... हंडिया : 13 दिन में बदल गई तस्वीर! सचिन तिवारी ने CM हेल्पलाइन की दो रिपोर्टों पर उठाए सवाल,,,, हरदा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञाप...

लौह अयस्क उत्पादन में 42% से अधिक वृद्धि दर्ज

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख खनन कंपनी एनएमडीसी (NMDC) ने जुलाई 2025 के महीने में लौह अयस्क उत्पादन और बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। कंपनी का कुल लौह अयस्क उत्पादन इस महीने 42.4% की वृद्धि के साथ 3.09 मिलियन टन (एमटी) रहा, जो जुलाई 2024 में 2.17 मिलियन टन था।

- Install Android App -

इसी अवधि में कंपनी की कुल बिक्री भी 13.07% बढ़कर 3.46 मिलियन टन हो गई, जबकि पिछले वर्ष जुलाई में यह आंकड़ा 3.06 मिलियन टन था।एनएमडीसी के छत्तीसगढ़ डिवीजन ने जुलाई 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 54.92% की सालाना वृद्धि के साथ 1.89 मिलियन टन लौह अयस्क का उत्पादन किया। बिक्री भी बढ़कर 2.15 मिलियन टन हो गई, जो कि जुलाई 2024 में 1.96 मिलियन टन थी। यह 9.69% की वृद्धि दर्शाता है। कंपनी के कर्नाटक डिवीजन में भी इसी अवधि के दौरान 26.32% की वृद्धि के साथ 1.20 मिलियन टन लौह अयस्क का उत्पादन हुआ। वहीं, बिक्री में 19.09% की वृद्धि हुई और यह आंकड़ा 1.31 मिलियन टन तक पहुँच गया, जो जुलाई 2024 में 1.10 मिलियन टन था।