jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

सिराज द ओवल की चौथी पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय

ओवल। भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां खेले गये पांचवे टेस्ट मैच में मेजबान टीम इंग्लैंड को 6 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी हासिल की है। भारतीय टीम की इस जीत में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की अहम भूमिका रही। सिराज ने इस मैच की पहली पारी में 4 जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। इसी के साथ ही सिराज ने एक अहम रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया है। वह द ओवल की चौथी पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय और कुल मिलाकर देखा जाये तो आठवें गेंदबाज बने हैं। ओवल में चार दशक के बाद कोई गेंदबाज चौथी पारी में 5 विकेट ले पाया है। अंतिम बार साल 1984 में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने इस मैदान पर पांच विकेट लिए थे। होल्डिंग ने ये रिकार्ड सा 1976 में बनाया था। इसके अलावा साल 1997 के बाद से ही इस मैदान पर 5 विकेट लेने वाले सिराज पहले गेंदबाज बने हैं। सिराज ने पांच मैचों की सीरीज में 20 से अधिक विकेट लिए। इस गेंदबाज ने साल 2020 में भारतीय टीम में जगह हासिल करने के बाद से ही टेस्ट प्रारुप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 41 टेस्ट मैचों की 76 पारियों में 123 विकेट लिए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया के फ्रेडरिक स्पोफोर्थ ने साल 1882, जेजे फेरिस ने साल 1890, क्लेरी ग्रिमेट ने साल 1934 वहीं पाकिस्तान के फजल महमूद ने साल 1954 व वेस्टइंडीज के कीथ बॉयस ने साल 1973 में द ओवल की चौथी पारी में 5 विकेट लिए थे।