jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

संसद का मानसून सत्र: 14वें दिन भी विपक्ष का जोरदार हंगामा

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का 14वां दिन विपक्षी हंगामे की भेंट चढ़ गया। बिहार एसआईआर (स्पेशल इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट) को लेकर विपक्षी दलों के तीखे विरोध और नारेबाज़ी के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ गई।

- Install Android App -

इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद में जोरदार प्रदर्शन करते हुए एसआईआर पर चर्चा की मांग की। विपक्ष का आरोप है कि बिहार में सामने आई रिपोर्ट में गंभीर संवैधानिक और सामाजिक सवाल उठे हैं, जिन पर संसद में चर्चा अनिवार्य है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह को पत्र लिखकर इस विषय पर चर्चा कराने की मांग की थी। वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जवाब में कहा कि कोर्ट में लंबित मामलों पर संसद में चर्चा नहीं हो सकती, इसलिए नियमों के तहत एसआईआर पर बहस की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

हंगामें के चलते कार्यवाही बाधित रही जिस कारण लोकसभा में आज प्रस्तावित दो अहम विधेयकों नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल, 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) बिल, 2025 को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजने पर फैसला नहीं हो सका। विपक्ष इन दोनों बिलों को जेपीसी के पास भेजने की मांग कर रहा है।