jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सरिये से भरे वाहन में पीछे से जा घुसे बाइक सवार, दो की मौत

खातेगांव। बागली-चापड़ा मार्ग पर शुक्रवार देर रात दो बाइक सवारो की दर्दनाक मौत हो गई । दुर्घटना का यह मंजर जिसने भी देखा उसका दिल दहल गया । बाइक सवार तार में फंसकर दो टुकड़ों में बट गए थे।

- Install Android App -

मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने राहगीरो की मदद से मृतक युवकों के शवों को पीएम के लिए बागली अस्पताल भिजवाया। शनिवार सुबह पीएम के बाद मृतको के शवो को परिजनों को सोप कर पुलिस में मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चापडा बागली मार्ग पर बीती रात सरिया से भरा हुआ एक लोडिंग वाहन खडा हुआ था। अंधेरे के कारण लोडिंग वाहन मे पीछे से सरियों में जा घुसे बाइक सवार हादसा इतना भयंकर की एक बाइक सवार का आधा शरीर सरियो में फंसने से दो भागों में बाट गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि जिसने भी हादसे को देखा दिल दहल गया बड़ी मुश्किल से पुलिस ने लोगों की मदद से शवो को तारों से निकाल कर अस्पताल भिजवाया मृतक की पहचान 40 वर्षीय मुकेश और 26 वर्षीय लोकेश कुमरे निमललाय थाना सतवास के रूप मे हुई हे। घटना की जानकारी जैसे ही गांव में पहुंची पूरे गांव में मातम छा गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस प्रकार का हादसा क्षेत्र में पहली बार देखा जा रहा है। सड़कों पर ट्रैक्टर मेटाडोर लोडिंग वाहनों में तार चद्दर आदि खतरनाक सामग्री लेकर वाहन दौड़ते रहते हैं लेकिन इन वाहनों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है दुर्घटना उसी का परिणाम है कि दो युवकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।