jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज  नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में पनडुब्बी की 20 मोटरें जब्त दुर्घटना में मृत्यु के पांच प्रकरणों में 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जवाहर नवोदय विद्यालय चारुवा में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पोषण माह’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर हुई गतिविधियॉ हंडिया में सड़क दुर्घटना में मौत का मामला: वाहन चालक को 2 साल की सजा बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के अपमान पर भड़का जनाक्रोश, पंजाब सहित देश भर में विरोध चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई...

334 पार्टियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को बताया कि 334 पंजीकृत लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटा दिया गया है। इन दलों ने 2019 से पिछले छह साल में एक भी चुनाव नहीं लड़ा था और इनके दफ्तर भी कहीं मौजूद नहीं मिले। ये 334 दल देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हैं। कुल 2,854 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त दलों में से अब 2,520 ही बचे हैं। फिलहाल देश में 6 राष्ट्रीय और 67 राज्य स्तरीय पार्टियां हैं।