jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

राजगढ़ में 5 सिलेंडर हुए ब्लास्ट, आग की लपटें देख मची चीखपुकार

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में शनिवार को कियोस्क सेंटर में आग लग गई। आग लगने की वजह से वहां रखे गैस सिलेंडर एक-एक कर ब्लास्ट होने लगे। गैस सिलेंडर बम की तरह फट रहे थे। आग इतनी भयानक थी कि लपटें 100 मीटर ऊंची उठ रही थी। लपटें देख लोग डरे और सहमे थे। पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। यह घटना जीरापुर थाना अंतर्गत गागोरनी गांव में शनिवार की शाम को घटी।

- Install Android App -

गागोरनी गांव में प्रेम सिंह लववंशी कियोस्क सेंटर चलाते हैं। यहां शनिवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते एक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे सेंटर में फैल गई. इससे सेंटर में रखे अन्य गैस सिलेंडर चपेट में आ गए और तेज धमाकों के साथ एक के बाद गैस सिलेंडर फटने लगे। आग की लपटें बहुत ऊंची उठ रही थी, जिसे देखकर आसपास के लोग डर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 5 बार ऐसी आवाज आई कि जैस बम फट रहे हैं।

जीरापुर थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया, “दुकान में आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है। मौके से गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। वहीं जिसके नाम पर दुकान है वे अभी फरार चल रहा है। ” गांव के सरपंच महेश ने कहा, “सीएससी केंद्र संचालित होने की तो उन्हें जानकारी है, लेकिन वहां गैस गोडाउन था इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। “