jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

मोनालिसा के ट्रेडिशनल लुक ने मंत्रमुग्ध कर दिया फैंस को

मुंबई। अपने पारंपरिक अंदाज से भोजपूरी अभिनेत्री मोनालिसा ने सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर मोनालिसा ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनका ट्रेडिशनल अवतार देखकर प्रशंसक मंत्रमुग्ध रह गए। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों में मोनालिसा रानी कलर की आकर्षक साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसके चौड़े बॉर्डर पर ग्रीन रंग की खूबसूरत कढ़ाई है। उन्होंने इस साड़ी को बेहद शानदार तरीके से कैरी किया है। गले में भारी हार, कानों में बड़े झुमके और हाथों में हरे-गोल्डन रंग की चूड़ियों का सेट उनके लुक को और भी निखार रहा है। माथे पर छोटी सी बिंदी और मांग में सिंदूर ने उनके पूरे पारंपरिक अवतार को एक दुल्हन जैसी गरिमा दी है। मोनालिसा ने अपने बालों को सलीके से स्टाइल किया है। आधे बाल खुले रखे गए हैं और आधे बांधे गए हैं, जिससे उनका चेहरा और भी आकर्षक लग रहा है। हर तस्वीर में उनका आत्मविश्वास और मुस्कान झलक रही है। पहली तस्वीर में वह झुमका पहनते हुए नजर आ रही हैं, दूसरी तस्वीर में पायल दिखा रही हैं, जबकि तीसरी तस्वीर में वह भगवान गणपति की चौकी के सामने बैठकर आशीर्वाद लेती दिखाई देती हैं। उनकी आंखों और चेहरे पर सच्ची भक्ति का भाव झलकता है।

- Install Android App -

तस्वीरें साझा करते हुए मोनालिसा ने लिखा, “गणपति बप्पा हमें आशीर्वाद दें।” उनके इस पोस्ट पर देखते ही देखते हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ गए। फैंस उनकी सादगी और खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आप देवी जैसी लग रही हो,” तो दूसरे ने उन्हें “प्योर इंडियन ब्यूटी” कहा। कई लोगों ने गणेश चतुर्थी की बधाई भी दी। मोनालिसा को आमतौर पर वेस्टर्न और ग्लैमरस ड्रेस में देखा जाता है, लेकिन जब भी वह ट्रेडिशनल पहनावे में आती हैं तो उनका अलग ही अंदाज सामने आता है। यही वजह है कि उनके फैंस उनके हर लुक को दिल से अपनाते हैं। भोजपुरी फिल्मों में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाली मोनालिसा टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी लगातार सक्रिय हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ बिहार और उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में उनके चाहने वाले मौजूद हैं।