jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

चुनौतीपूर्ण रियलिटी शो में हिस्सा ले सकती है कावेरी कपूर

मुंबई। आजकल बहुमुखी प्रतिभा की धनी कलाकार कावेरी कपूर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें भारत के सबसे चुनौतीपूर्ण रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया गया है। शो का फॉर्मेट प्रतिभागियों की मानसिक मजबूती और व्यक्तिगत रिश्तों की परीक्षा लेता है।

- Install Android App -

हर वक्त बदलते हालात प्रतिभागियों को नए फैसले लेने के लिए मजबूर करते हैं। ऐसे माहौल में रहना आसान नहीं होता और यही इस शो की खासियत है। इस शो में वही लोग सफल हो पाते हैं जिनमें धैर्य, आत्मविश्वास और मजबूत मानसिकता होती है। ऐसे में कावेरी का नाम सामने आने से प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ गई है। कावेरी कपूर, जो गायिका, गीतकार, कवयित्री और अभिनेत्री के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं, अपने करियर को बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ाती रही हैं। उनका बॉलीवुड डेब्यू ‘बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी’ ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी आवाज और लेखन से भी अलग पहचान बनाई। अब अगर वह इस चुनौतीपूर्ण रियलिटी शो में हिस्सा लेती हैं, तो यह उनके करियर का नया मोड़ साबित हो सकता है।

हालांकि कावेरी या उनकी टीम की ओर से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक, शो मेकर्स उनसे लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शो की लोकप्रियता और इसकी कठिनाई स्तर को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि इसमें हिस्सा लेना किसी भी सेलिब्रिटी के लिए आसान निर्णय नहीं है। कावेरी की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर भी लगातार बढ़ रही है। उनकी रचनात्मकता और साफ-सुथरी छवि उन्हें युवाओं का आइकन बनाती है। यही वजह है कि अगर वह इस शो में उतरती हैं तो दर्शकों के बीच आकर्षण का बड़ा केंद्र बनेंगी। उनकी पर्सनालिटी, आत्मविश्वास और सोच इस शो की थीम के साथ अच्छी तरह मेल खा सकती है। इसके साथ ही कावेरी की झोली में पहले से कई प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं।