jhankar
ब्रेकिंग
बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका मध्य प्रदेश मौसम समाचार - 23 अक्टूबर शुक्रवार रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश

ब्रेट ली की सर्वकालिक टी20 एशिया कप टीम में विराट, रोहित सहित पांच भारतीय खिलाड़ी शामिल

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ये सर्वकालिक टी20 एशिया कप टीम बनायी है। इसमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने भारत के विराट कोहली, रोहित शर्मा, महेन्द्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया है पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को जगह नहीं दी है। ब्रेट ली ने भारतीय टीम के पांच खिलाड़ियों जबकि पाकिस्तान के केवल दो खिलाड़ियों मोहम्मद रिजवान और हारिस रउफ को इस टीम में शामिल किया है।

- Install Android App -

रोहित और विराट ने पहले ही टी20 से संन्यास ले लिया है। ऐसे में ये दोनो ही एशिया कप 2025 के लिए टीम में नहीं हैं। वहीं रिजवान और बाबर खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर हैं। ली की बनायी टीम में धोनी और भारतीय टीम का हिस्सा रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी शामिल हैं। टीम में यूएई के पूर्व स्पिनर अमजद जावेद, श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा, अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान, यूएई के नवीद और पाकिस्तान के हारिस रऊफ को भी शामिल किया गया है।

ब्रेट ली की सर्वकालिक एशिया कप टी20 टीम
विराट कोहली, रोहित शर्मा, मोहम्मद रिजवान, बाबर हयात, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, वानिंदु हसरंगा, राशिद खान, अमजद जावेद, मोहम्मद नवीद, हारिस रऊफ, जसप्रीत बुमराह।