jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

हद कर दी आपने : SDM की कुर्सी पर जा बैठे विधायक !

सिवनी मालवा।: सभी जगह कुर्सी की होड़ लगी है। सभी बड़ी कुर्सी पाना चाहते है। इसके चलते यहां के विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने मर्यादा की सभी हदे पार कर दी और एस डी एम के चेंबर में एस डी एम सरोजसिंह परिहार की कुर्सी पर बैठकर खाद समस्या को लेकर बैठक कर डाली। यहां यह बैठक इतनी महत्वपूर्ण नही है। बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि क्या एक जन प्रतिनिधि विधायक, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के कार्यालय में उनकी कुर्सी पर बैठकर आम बैठक कर सकते है या नही यह विचारणीय है ? जो यहां के विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने कर डाला।

क्या यह कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मर्यादा को भंग करने की श्रेणी में आता है या नही ? या एक जनप्रतिनिधि मजिस्ट्रेट की कुर्सी पर बैठ सकता है। जबकि यह कोई मीटिंग हाल नही एस डी एम श्रीमती सरोजसिंह परिहार का चेम्बर था। इसके संबंध में जब विधायक प्रेमशंकर वर्मा से एस डी एम की कुर्सी पर बैठकर बैठक की जानकारी लेना चाही तो उनका मोबाईल बंद ही आता रहा।

- Install Android App -

इतना ही नही विधायक एक तरफ एस डी एम की कुर्सी पर बैठकर बैठक करते रहे। दूसरी और किसान कृषि विभाग के सामने गिरते पानी में धरने पर खाद्य समस्या को लेकर बैठे रहे। विधायक वर्मा ने उनके पास जाना तक उचित नही समझा उनकी सुध नही ली समस्या नही सुनी और धरना स्थल पर नही गये।

 

बैठक में विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खाद्य वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सख्त बनाया जाए ताकि किसी प्रकार की कालाबाजारी और अनियमितता की कोई गुंजाइस नही रहे। किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही इसमे बर्दाश्त नही की जायेगी। बैठक में आगामी रबी सीजन हेतु खाद्य की उपलब्धता, वितरण प्रणाली आदि समस्याओ पर चर्चा की गयी। बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका मंडलोई, जिला जनपद सदस्य अजीत मंडलोई, डिप्टी कलेक्टर जय सिंह सोलंकी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, जिला सहकारी बैंक प्रबंधक, एम पी एग्रो मार्क फ्रेड के अधिकारी उपस्थित रहे।