jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना?

अजगर ने बकरी के दो बच्चों को निगलने के बाद जंगल में जाने से पहले उगल दिया

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के फत्यापुर में एक अजीब घटना देखने को मिली। अजगर ने बकरी के दो नवजात बच्चों को पहले तो निगल लिया। उसके बाद रेस्क्यू करने के दौरान दोनों को उगल दिया। रेस्क्यू करने आई टीम ने इसका पूरा वीडियो बनाया है। बताया जा रहा है कि बकरी ने शाम को ही बच्चों को जन्म दिया था।

बकरी ने दो बच्चों को दिया था जन्म

मनोरमा राठौर ने बताया कि उनके यहां कल शाम बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया था। उन्होंने उन्हें सुरक्षित रखने के लिए एक कैरेट के नीचे रख दिया। कैरेट के नीचे एक विशाल अजगर छुपा हुआ था। इस पर परिवार के किसी सदस्य की नजर गई थी। वहीं, अजगर भी शिकार की ताक में था।

- Install Android App -

रात को नहीं मिले दोनों बच्चे

वहीं, मनोराम राठौर ने रात को सोचा कि दोनों बच्चों को भूख लगी होगी तो दूध पिला देते हैं। लेकिन कैरेट उठाकर देखा तो दोनों बच्चे गायब मिले। उन्हें शंका हुई कि कहीं कोई इस इन्हें चुरा तो नहीं ले गया। इसी बीच कोने में एक विशालकाय जानवर दिखा और वह घबराकर चिल्ला पड़ी। उन्होंने अपनी बहू को बुलाया और इसके बाद पड़ोसियों को इन्फॉर्म किया।

बकरी के बच्चों को निगल लिया अजगर

दरअसल, एक अजगर कोने में पड़ा हुआ था। वह काफी सुस्त था इससे अंदाजा लगा कि उसने कुछ खाया है। ध्यान से देखने में पता पड़ा कि उसके पेट में दो जगह सूजन सी है। इससे अंदाज लगा कि अजगर ने दोनों बकरियों के बच्चों को उदरस्थ कर लिया है। इसी बीच उन्होंने सर्प मित्र नीलेश उपाध्याय को बुलाया। उसने भारी भरकम अजगर का रेस्क्यू किया। इसके बाद जब जंगल में उसे छोड़ने गए, तब अजगर ने एक-एक करके दोनों बकरी के बच्चों को उगल दिया। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल है। बकरी के बच्चों को उगलने के बाद अजगर जंगल की ओर चल दिया है। वहीं, बकरी के दोनों बच्चों की मौत हो गई है।