भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में हुए एक दर्दनाक हादसे में 30 साल की महिला और उसकी 11 महीने की बेटी की मासूम बेटी की मौत हो गई। बताया गया है कि टहलने के दौरान महिला और उसकी बेटी छत से गिर गईं थी। फिलहाल पुलिस मामले में आगे इस बिंदु पर जांच कर रही है, कि दोनो की मौत हादसा है या आत्महत्या।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय गौरी सिसोदिया राजवंश कॉलोनी में एक मल्टी की चौथी मंजिल पर किराये से रहती थी। तीन साल पहले उसकी शादी ज्ञानेंद्र सिसोदिया से हुई थी। दंपत्ति की 11 महीने की बेटी ओनी थी। पति ने पुलिस को बताया की उसकी पत्नि गौरी गृहिणी थी, तीन साल पहले हमने अरेंज मैरिज की थी। दो साल से भोपाल में रहकर वो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के साथ ही एक शराब कंपनी में नौकरी भी कर रहा है। हम मूल रूप से सीहोर के रहने वाले हैं। पति ने आगे बताया की वह और उसकी पत्नि मल्टी की चौथी मंजिल पर हर रोज खाना खाने के बाद टहलने जाते हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे वो बुआ के घर से लौटे थे। पत्नी को मल्टी के नीचे छोड़ते हुए वह पास में स्थित दुकान पर कुछ सामान लेने चला गया। वहीं गौरी ने कहा कि वह छत पर टहलने जा रही है। इसके बाद गौरी अपनी बेटी ओनी को लेकर छत पर चली गई। कुछ देर बाद गिरने की आवाज आने पर गौरी के परिवार सहित आसपास के लोग जब नीचे आये तो देखा की गौरी और मासूम ओनी जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। दोनों को फौरन ही पीपुल्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहॉ डॉक्टरों ने गौरी को शुरुआती चेकअप के बाद ही मृत घोषित कर दिया। वहीं मासूम ओनी ने भी थोड़ी देर चले इलाज के बाद दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुचीं पुलिस पहुंची ने मर्ग कायम कर दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया। पति ने पुलिस को बताया की मल्टी के लोगो से उसे जानाकरी मिली की कि उसकी पत्नि और बेटी दोनों वेंटिलेशन वाले ओपन स्पेस के बीच में से नीचे गिर गए हैं। गौरी बाउंड्री पर बच्ची को बैठाए हुए थी, अचानक उसके हाथ से छिटकने के बाद बेटी नीचे गिरी, पीछे से गौरी भी कूद गई। इस हादसे में दोनों की जान चली गई। जॉच टीम का कहना है कि हादसे का कोई चश्मदीद अभी तक नहीं मिला है। मृतक महिला का पति एक हाथ से विकलांग है, फिलहाल घटना को लेकर कई बिंदुओ पर जांच की जा रही है।

