बरेली में एक मौलाना भूल गया कि राज्य में सत्ता किसकी है- CM योगी :बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुआ बवाल, सीएम योगी का सख्त बयान
मकड़ाई एक्सप्रेस 25 बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की थी, जिसमें तोड़फोड़, पथराव और पुलिस पर फायरिंग की गई।इसी के विरोध में सीएम योगी का सख्त बयान आया।
सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुए भारी बवाल पर सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बरेली में एक मौलाना भूल गया कि राज्य में सत्ता किसकी है उसे लगा कि वो जब चाहे व्यवस्था को रोक सकता है, लेकिन हमने साफ़ कर दिया कि न तो नाकाबंदी होगी और न ही कर्फ्यू लगेगा।
दंगा करने से पहले 2 बार सोचेंगे
योगी सरकार का सख्त रुख
सीएम योगी ने कहा कि हमने जो सबक सिखाया है, उससे आने वाली पीढ़ियां दंगे करने से पहले दो बार सोचेंगी। उन्होंने कहा कि व्यवस्था को रोकने का ये कैसा तरीका है, 2017 से पहले यूपी में यही चलन था, लेकिन 2017 के बाद हमने कर्फ्यू तक नहीं लगने दिया। उत्तर प्रदेश के विकास की कहानी यहीं से शुरू होती है।
पिछली सरकारों पर योगी का हमला
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास में बुलाकर सम्मानित किया जाता था।खूब दंगाइयों की आवभगत होती थी और पेशेवर अपराधी और माफियाओं के सामने सत्ता सेल्यूट करती थी। सत्ताधारी लोग उनके कुत्ते के साथ हाथ मिलाया करते थे।
मौलाना तौकीर रज़ा की हिरासत
बरेली में जुमे की नमाज़ के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । ये हिंसा ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान भड़की थी, जिसमें तोड़फोड़, पथराव और पुलिस पर फायरिंग की गई।
अब तक पुलिस की कार्रवाई
मामले में पुलिस ने अब तक 1700 अज्ञात और कुछ नामजद लोगों के खिलाफ 10 एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक 39 लोगों को गिरफ्तार किया है।
तौकीर रज़ा को पहले हाउस अरेस्ट किया गया था, बाद में उन्हें अज्ञात स्थान पर पूछताछ के लिए ले जाया गया। पुलिस उनके और उनके समर्थकों के मोबाइल फोन की जांच कर रही है, ताकि हिंसक प्रदर्शन में उनकी भूमिका साफ हो सके।संभावना है कि पुलिस आज उनकी औपचारिक गिरफ्तारी दिखा सकती है।

