jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

आगामी त्यौहारों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित VIP भ्रमण की दृष्टि से बलवा नियंत्रण मॉक ड्रिल आयोजित की।

हरदा। शनिवार को पुलिस लाइन हरदा में पुलिस अधीक्षक श्री शशांक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आगामी त्यौहारों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित VIP भ्रमण की दृष्टि से बलवा नियंत्रण मॉक ड्रिल (Riot Control Rehearsal) आयोजित की गई।

ड्रिल में निम्न पुलिस बल सम्मिलित रहा
—
DSP – 04
• थाना प्रभारी (TI) – 07
• उपनिरीक्षक (SI) – 08
• सहायक उपनिरीक्षक (ASI) – 10
• प्रधान आरक्षक/आरक्षक – 82
• महिला आरक्षक – 05

कुल बल – 116 अधिकारी / कर्मचारी

- Install Android App -

अति पुलिस अधीक्षक महोदय की उपस्थिति में सभी अधिकारियों एवं जवानों को टियर गैस, ग्रेनेड आदि म्यूनेशन का अभ्यास गैस गन एवं मल्टी लांचर के माध्यम से कराया गया।

ड्रिल के दौरान सभी SDOP एवं थाना मोबाइल वाहन चेक किए गए जो संतोषजनक पाए गए।

साथ ही आर्म्स शाखा में उपलब्ध समस्त शस्त्रों का निरीक्षण भी किया गया, जो पूर्ण रूप से सक्रिय एवं उपयोग हेतु तैयार पाए गए।

पूरे अभ्यास के दौरान कोई भी अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई तथा मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।