jhankar
ब्रेकिंग
MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले... डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया आज नवरात्रि का तीसरा दिन - संकटहरणी माँ चंद्रघंटा की होती आराधना हूती हमलों के बाद अलर्ट पर सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस MBS की सुरक्षा बढ़ी CJP Protest: जंतर-मंतर पर घुसने की कोशिश में सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस क... भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत 10 घायल

भोपाल : अज्ञात युवक-युवती ने रावण दहन से पहले ही जला दिया रावण

भोपाल। दशहरे पर जहां शाम को भव्य रावण दहन की तैयारी थी, वहीं राजधानी भोपाल के बाग मुगालिया इलाके में सुबह एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। यहां सुबह 6 बजे कुछ अज्ञात युवक-युवती कार से आए और ग्राउंड में खड़े रावण के पुतले में आग लगाकर फरार हो गए।

स्थानीय समिति के सदस्यों ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक-युवती नशे की हालत में थे और आग लगाते ही मौके से भाग निकले। रावण दहन का कार्यक्रम शाम को होना था, लेकिन इससे पहले ही अज्ञात लोगों ने रावण के पुतले में आग लगा दी।

दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- Install Android App -

इस घटना के बावजूद भोपाल पुलिस पहले से ही दशहरे को लेकर अलर्ट मोड पर है। बुधवार देर रात शहर के कई हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस ने सुरक्षा का संदेश देते हुए सभी प्रमुख रावण दहन स्थलों पर अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है और कंट्रोल रूम से हालात पर नज़र रखी जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने भी जाम से बचाव के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है और लोगों की सुविधा के लिए अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए गए हैं ताकि कहीं अव्यवस्था न फैले।

युवक-युवती की तलाश

जहां राजधानी में दशहरे को लेकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, वहीं सुबह-सुबह रावण दहन की इस अजीबोगरीब घटना ने पुलिस और आयोजकों को चौकन्ना कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक-युवती की तलाश की जा रही है।