भोपाल। शहर के कोलार थाना इलाके में एक बच्ची की टुकड़ो में लाश मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी की इलाके में स्थित डी-मार्ट के पास हाउसिंग के जर्जर मकान के नजदीक खाली प्लॉट के कंस्ट्रक्शन साइट पर भरे पानी में बच्चे का मानव अंग तैर रहा है। और उस अंग के पास ही एक बोरी भी है, जिसमें लाश होने की आशंका है। बच्चे का अंग पड़ा होने से जहॉ इलाके में दहशत फैल गई वहीं खबर मिलते ही थाना पुलिस में भी हड़कंप मच गया। फौरन ही मौक पर पुलिस टीमें पहुंची और तत्काल ही एफएसएल टीम को भी बुला लिया गया। बताय गया है की बरामद मानव अंग करीब 8-9 साल की किशोरी का है। सूत्रो के अनुसार मानव अंग के पास ही पड़ी बंद बोरी में शव के टुकड़े मिले है। हालांकि फिलहाल पुलिस का कहना है, की खाली प्लॉट पर भरे पानी में एक सड़ी गली बॉडी बरामद हुई है, गड्ढे में पानी भरा है, शव के बाकी अंगो की खोजबीन के लिये पानी को मोटर की मदद से खाली करवाया जा रहा है। पानी निकलने के बाद यह जानकारी साफ हो पाएगी की यह शव किसका है।
ब्रेकिंग
