jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: सक्ती के आरकेएम पावर प्लांट लिफ्ट गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा में स्थित आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। पावर प्लांट में ऊंचाई से लिफ्ट गिरने की वजह से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य मजदूर बुरी तरह घायल हुए हैं।

- Install Android App -

आरकेएम पावर प्लांट में लिफ्ट गिरने से 3 मजदूरों की मौत
घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ स्थित फॉर्टिस जिंदल अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था। इस दौरान प्लांट में लगे लिफ्ट में 10 मजदूर सवार होकर पांचवें माले पर जा रहे थे। लिफ्ट को 75 मीटर ऊंचाई तक पहुंचना था लेकिन 40 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचते ही अचानक लिफ्ट का केवल टूट गया और लिफ्ट ऊंचाई से जमीन पर आ गिरी।