भोपाल। राजधानी भोपाल में सामने आ रही गो हत्या और गोमांस की तस्करी की घटनाओं को लेकिर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने सड़कों पर उतरते हुए राजधानी और आसपास के 25 थानों का एक साथ घेराव कर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन में भगवा झंडे और बैनर लेकर थानों के बाहर पहुंचे कार्यकर्ताओ ने कई जगहों पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। शहर के हबीबगंज थाने पहुंचे संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही को लेकर सीएसपी को ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार संगठन कार्यकर्ताओ ने औबेदुल्लागंज, मंडीदीप, गौहरगंज, मिसरोद, कटारा हिल्स, बागसेवनिया, पिपलानी, अयोध्या नगर, बिलखिरिया, सुखी सेवनिया, ईंटखेड़ी, निशांतपुरा, ऐशबाग, गांधी नगर, परवलिया, खजुरी सड़क, बैरागढ़, रातीबड़, कोलार, हबीबगंज, गुनगा, बैरसिया और नजीराबाद थानों का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान वीएचपी के नया भोपाल जिला मंत्री मोहित सोनी ने कहा कि बीते एक हफ्ते में राजधानी में गौमांस से भरी कई गाड़ियां पकड़ी जा चुकी हैं। इन घटनाओ से अंदाजा लगाया जा सकता है की गोमाता की स्थिति कितनी चिंताजनक है। साथ ही उन्होनें चेतावनी देते हुए कहा की अभी हमने सांकेतिक रूप से ज्ञापन सौंपा है, लेकिन यदि कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो बजरंग दल उग्र आंदोलन के लिए तैयार है। गौरतलब है की परवलिया सड़क थाना इलाके में सोमवार सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुखबिर की सूचना पर गौमांस से भरी एक कार को पकड़ा था। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार से करीब एक क्विंटल से अधिक गोमांस बरामद किया। वहीं दूसरा मामला हबीबगंज थाना इलाके का है। शनिवार अलसुबह गणेश मंदिर के पास एक इनोवा कार से पांच क्विंटल संदिग्ध मांस बरामद किया गया। मामले पुलिस ने मांस सप्लाई करने के लिये उसे लेकर जा रहे कार चालक नंद किशोर कुशवाहा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियो का कहना है की बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश वध और अवैध परिवहन के विरोध में ज्ञापन सौंपा है। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, और ऐसे मामलों पर आगे भी कड़ीकानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग
