नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग : बानापुरा में ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौत नागरिको ने किया रास्ता जाम !
केके यदुवंशी
सिवनी मालवा। शुक्रवार शाम को बानापुरा में स्टेट बैंक कृषि शाखा पालीवाल खाद भंडार के सामने एक युवक को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की खबर लगते ही नागरिको की भारी भीड़ लग गई । मिली जानकारी के अनुसार गोलगांव निवासी युवक नितेश पिता हरिप्रसाद लोवंशी को ट्रैक्टर ने कुचल दिया मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल में करवा चौथ का सामान रखा हुआ था ।
घटना नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग की है त्योहार पर भीड़ अधिक थी ट्रैक्टर ने करवा चौथ के दिन ही युवक को मौत के घाट उतार दिया ।
मौके से आरोपी फरार हो गया पुलिस के आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और आरोपी को तलाश की जा रही है ।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक युवक का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ड्यूटी डॉक्टर यासी चोरे के द्वारा युवक को मृत्यु घोषित किया ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि युवक का नाम नितेश लोवंशी है। सुबह पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जाएगा।

