jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

खंडवा में खाद्य विभाग की कार्रवाई: दीपावली से पहले मिठाई व नमकीन दुकानों पर दी दबिश

खंडवा। खंडवा में त्योहारों के मौसम में मिलावटखोरी और नकली खाद्य पदार्थों सहित एक्सपायरी डेट का माल बेचने वाले दुकान डालो पर फूड विभाग नजर रखना शुरू कर दिया है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर की कई मिठाई एवं नमकीन दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान विभाग ने सात से अधिक प्रतिष्ठानों से मिठाई, नमकीन और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए है।

- Install Android App -

जांच के दौरान एक दुकान पर पुरानी और खराब मिठाई पाई गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। करीब 7 किलो से ज्यादा मिठाई फेंकी गई। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव मिश्रा और राधेश्याम गोले के नेतृत्व में की गई, कुछ मिठाई , मावा और नमकीन के सैंपल लैब टेस्ट के लिए भेजे हैं।

बता दें कि, दीपावली के समय चल रहा है। त्योहारों के सीजन में बाजारों में मिठाइयों और दूध उत्पादों की बिक्री बढ़ जाती है, इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग दुकानदार मिलावट करने लगते है। अब खाद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच रिपोर्ट में मिलावट या मानक से कम गुणवत्ता पाई जाती है तो ऐसे दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।