jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

आज जन्म लिया बालक शांतिप्रिय स्वाभाव का होगा, इनकी प्रगति नौकरी के माध्यम से होगी, माता पिता के भक्त होते हैं, धार्मिक आस्था रहती है, जन्म स्थान के पास ही उन्नति एवं भाग्योदय होगा। कार्तिक कृष्ण नवमीं को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से रूई, सूत, कपास, सन् जट, पाट, बारदाना आदि के भाव में घटबढ़ रहेगी, सोना, चांदी, के भाव मेंउतार चढ़ाव आयेगा, भाग्यांक 2508 है।

मेष
संतान संबंधी कोई सुखद समाचार मिलेगा, परिचितों का सहयोग रहेगा, उचित मार्गदर्शन मिलेगा, सुख शांति बनी रहेगी।

वृष
व्यवसाय में सफलता हेतु नवीन प्रयास होंगे, पारिवारिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, आरोग्य सुख बना रहेगा, लाभदायक काम बनेगा।

मिथुन
मन धनागम की युक्तयों की ओर केन्द्रित होगा, कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद संभव है, आत्म विश्वास बना रहेगा, साहस बढ़ेगा।

कर्क
आलस्य का त्याग करें, जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे, अनसोचे कार्य होने से सहयोग मिलेगा।

सिंह
मन पर नियंत्रण रखकर अपने कत्र्तव्यों के प्रति केन्द्रित हों, मन ढेर सारे पूर्वाग्रह से प्रभावित होगा, ज्ञात भय एवं चिन्ता दूर होगी, मित्रों का सहयोग रहेगा।

- Install Android App -

कन्या
कार्यो में विलंब होगा, कुछ नई सामाजिक व्यस्ततायें, सामने आयेंगी, महत्पूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी, मानसिक चिन्ता रहेगी, कार्यो की रूपरेखा बनेगी।

तुला
मानसिक संतुष्टि रहेगी, यश प्राप्त होगा, अत्याधिक लाभ की प्राप्ति होगी, मनोरंजन के कार्यो में व्यय होगा, आर्थिक यात्रा का योग बनेगा।

वृश्चिक
धर्म एवं आध्यात्मिकता की ओर रूझान रहेगी, यश प्राप्त होगा, प्रियजनों का सहयोग बना रहेगा, नवीन कार्यो की पूर्ति होगी, माता पिता की चिन्ता होगी।

धनु
परिजनों के सुखद दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने में केन्द्रित होगा, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, व्यवसाय में अशांति हो सकती है।

मकर
मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढेगी। व्यवसायिक कार्यो में खर्च होगा, परिश्रम अधिक होगा, धार्मिक कार्यो के बनने का योग है।

कुंभ
इच्छित कार्यो में सफलता मिलेगी, मनोरंजन एवं उत्सव आदि के कार्यो में खर्च होगा, आलस्य से बचना चाहिये, पुराना पैसा प्राप्त होगा।

मीन
भविष्य संबंधी कुछ चिन्तायें मन पर प्रभावी रहेंगी, अचल संपत्ति क्रय पर विचार होगा, जोखिम आदि से दूर रहेंगे, जल्दबाजी न करना हितकर रहेगा।