jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

इंदौर : 24 किन्नरों ने एक साथ पीया फिनायल, सभी को अस्पताल में कराया भर्ती

इंदौर। बुधवार की देर शाम शहर में उस समय सनसनी फैल गई, जब किन्नरों के एक समूह ने बंद कमरे में एक साथ जहरीला तरल पदार्थ पी लिया। इससे सभी 24 किन्नरों की तबियत बिगडऩे लगी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस वाहनों तथा अन्य वाहनों से सभी को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, इस घटना की सूचना शहर में आग की तरह फैली और देखते ही देखते नंदलापुरा इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, जबकि एमवाय अस्पताल में भी बड़ी संख्या में किन्नर पहुंच गए और हंगामा हो गया। पुलिस अधिकारियों की टीम दोनों स्थानों पर बल के साथ पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास किया। देर रात समाचार लिखे जाने तक एमवाय अस्पताल में हंगामा चल रहा था। वहीं समय पर उपचार मिलने से सभी किन्नरों की हालत खतरे से बाहर है।

एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि बुधवार की देर शाम किन्नर समाज के डेरे में हंगामे की सूचना मिली थी। पता चला कि बंद कमरे में किन्नरों के समूह ने कोई संदिग्ध वस्तु का सेवन किया है। इस सूचना के बाद थाना प्रभारी पंढरीनाथ, एसपी सराफा और मैं बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पता चला कि कुछ किन्नरों ने संदिग्ध वस्तु का सेवन कर लिया था। तत्काल सभी को उपचार के लिए पुलिस वाहनों और अन्य वाहनों से एमवाय अस्पताल ले जाया गया। जहां समय पर उपचार मिलने से इनकी हालत खतरे से बाहर है। स्थिति सामान्य होने पर इनके बयान लिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को जांच में पता चला कि सभी ने फिनायल पीया था।

जमा हो गई भीड़
पुलिस का कहना है कि किन्नरों द्वारा यह कदम किस कारण से उठाया गय है। इस संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बताया जाता है कि किन्नरों के दो गुटों का विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते यह कदम उठाया गया है। उधर, घटना के बाद किन्नरों की भीड़ एमवाय अस्पताल और नंदलालपुरा में जमा हो गई और देखते ही देखते हंगामे की स्थिति बन गई।

वाहनों को रोका हंगामा
उधर, किन्नरों के एक समूह ने जवाहर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया। वहीं जमकर हंगामा भी हुआ। व्यस्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रूकने से भारी भीड़ जमा होकर चक्काजाम की स्थिति बन गई। मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे अधिकारियों ने किसी तरह स्थिति संभालते हुए समझाइश देकर यातायात सुचारू कराया।

भारी पुलिस बल किया तैनात
शहर में त्योहारों को लेकर पुलिस पहले से ही सक्रिय है। ऐसे में इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पुंचे और अलग-अलग थानों का बल बुलवाकर एमवाय अस्पताल, जवाहर मार्ग और नंदलालपुरा में तैनात किया गया।

- Install Android App -

आत्मदाह का प्रयास
घटना के चलते एमवाय अस्पताल में भी बड़ी संख्या में किन्नर पहुंच गए थे। यहां पर भी हंगामे को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एमवाय अस्पताल परिसर में एक किन्नर ने कोई ज्वलनशील तरल पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास भी किया, जिसे रोक लिया गया। देर रात समाचार लिखे जाने तक एमवाय अस्पताल में हंगामा जारी था और पुलिस बल तैनात था।

पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही
किन्नर कल्पना और तरानाबाई ने आरोप लगाया कि पुलिस सपना पर कार्रवाई कर रही है। हमें लंबे समय से परेशान किया जा रहा है।

थाने से किया रवाना
घटना को लेकर एसीपी छत्रीपुरा हेमंत चौहान ने बताया कि थाने पर किन्नरों का समूह आया था। सभी को समझा-बुझाकर रवाना कर दिया गया है और पूरे क्षेत्र में शांति है।

वर्जन

नंदलाल पूरा के 24 ट्रांसजेंडर को लाया गया है। सभी ने फिनायल पिया था। 22 की हालत ठीक है, दो को आईसीयू में रखा है।
-माधव हाशानी, सीएचओ