jhankar
ब्रेकिंग
झुग्गी बस्ती में रहने वाली चांदनी बनी MP बोर्ड की टॉपर, CM ने घर बुलाकर किया सम्मानित ग्वालियर में महापौर की गाड़ी पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मचाया हड़कंप मध्य प्रदेश में बाल विवाह का मामला, 9 साल के दूल्हे और 8 साल की दुल्हन पर ऐक्शन हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: MP में संविदा कर्मियों को मिलेगा 10 साल की सेवा का हक छठवें वेतनमान के कर्मचारियों का राहत और महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 257% मध्य प्रदेश में 25 शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर, इंदौर-उज्जैन और अन्य संभागों में अलर्ट तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से भिड़ी, 8 की मौत, पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में पेश, संविधान हाईजैक पर विपक्ष का हंगामा स्वर्णरेखा नदी में मिला भारी भरकम मिसाइल बम, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी लश्कर का टॉप आतंकी हमजा को लाहौर में अज्ञात बंदूकधारियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

कांग्रेस की किसान क्रांति रैली में विधायक मुंजारे ने धान-गेहूं समर्थन मूल्य सहित किसानों के वादों को पूरा करने की मांग

बालाघाट। कांग्रेस ने बालाघाट मुख्यालय में किसानों की धान उपज पर 3100 रूपये व गेहूं का 27 सौ रूपये समर्थन मूल्य में खरीदी किये जाने सहित किसानों से किये गये चुनावी वादा को पूरा करने की मांग को लेकर किसान क्रांति रैली का आयोजन किया। बैलगाड़ी व ट्रेक्टर रैली में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संजय उईके बैलगाड़ी हांकते दिखे तो बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे पैदल रैली का नेतृत्व करते रही। वारासिवनी विधायक विवेक पटेल भी इसमें शामिल हुए।

- Install Android App -

किसानों से किए वादों को सरकार ने नहीं किया पूरा- अनुभा मुंजारे
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय हनुमान चौक से किसान क्रांति रैली निकाली। जो शहर का भ्रमण करते हुये अंबेडकर चौक में आमसभा के रूप में आयोजित हुई। इस अवसर पर विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार ने चुनाव के पहले और चुनाव के बाद किसानों से किये गये वादा को पूरा नहीं किया गया है। डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व वाली इस सरकार को 3 दिसंबर को 2 साल पूरे हो जायेगें और इन दो साल में भी किसानों की मांग व वादा को पूरा नहीं किया गया है। वैसे तो बीजेपी की प्रदेश में सरकार चौथी बार है और 22 साल से वह काबिज है। बीजेपी वोट प्राप्त करने के लिये बड़े बड़े वादा व प्रलोभन देती है और सरकार बनने के पश्चात उसे भूला देती है। जो कि इस समय किसानों के साथ हो रहा है। किसानों से उनकी धान की उपज को 31 सौ रूपये और गेहूं को 27 सौ रूपये की दर पर खरीदी करने का वादा किया गया था। लेकिन इन दो साल में पूरा नहीं किया गया है।

मुंजारे ने बताया कि किसान क्रांति यात्रा में हमारी प्रमुख मांग धान का समर्थन मूल्य 3100 रूपये तत्काल दिये जाने, गेहूं का समर्थन मूल्य न्यूनतम 27 सौ रूपये दिये जाने, किसानों को सिंचाई के लिये 24 घंटे बिजली दिया जाये, किसानों पर बिजली चोरी के दर्ज झूठे प्रकरण वापस लिये जाये, सिंचाई पंपो के बकाया बिजली बिल तत्काल माफ किया जाये,जलाशय के नहरे व और ढूंटी बांयी व दांयी तट नहरों के सफाई व सुधार कार्य तत्काल कर किसानों को पानी की उपलब्धता करायी जाये, खाद व बीज तथा कीटनाशक दवाईयों की गुणवत्तापूवर्क उपलब्धता सुनिश्चित किया जाये,धान उपार्जन केंद्रों पर पंजीयन में आ रही समस्या का निराकरण करने, नकली खाद व बीज व कीटनाशक पर रोक लगाकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।