jhankar
ब्रेकिंग
झुग्गी बस्ती में रहने वाली चांदनी बनी MP बोर्ड की टॉपर, CM ने घर बुलाकर किया सम्मानित ग्वालियर में महापौर की गाड़ी पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मचाया हड़कंप मध्य प्रदेश में बाल विवाह का मामला, 9 साल के दूल्हे और 8 साल की दुल्हन पर ऐक्शन हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: MP में संविदा कर्मियों को मिलेगा 10 साल की सेवा का हक छठवें वेतनमान के कर्मचारियों का राहत और महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 257% मध्य प्रदेश में 25 शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर, इंदौर-उज्जैन और अन्य संभागों में अलर्ट तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से भिड़ी, 8 की मौत, पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में पेश, संविधान हाईजैक पर विपक्ष का हंगामा स्वर्णरेखा नदी में मिला भारी भरकम मिसाइल बम, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी लश्कर का टॉप आतंकी हमजा को लाहौर में अज्ञात बंदूकधारियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

इंदौर में त्योहारों की स्मार्ट प्लानिंग, बाजार में की सफेद मार्किंग, उसके अंदर ही लगी दुकानें

इंदौर। त्योहारों के मद्देनज़र इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में बाजार व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए दुकानों के बाहर सफेद रंग की सीमारेखा बनाई गई है। दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल इसी निर्धारित सीमा के भीतर अपनी दुकानें लगाएं। साथ ही, वाहनों की अव्यवस्था रोकने के लिए क्षेत्र में पार्किंग बोर्ड भी लगाए गए हैं, ताकि लोग निर्धारित स्थानों पर ही अपने वाहन खड़े करें।

ऑटो और बसों की एंट्री बंद

- Install Android App -

राजवाड़ा क्षेत्र में लगने वाली अस्थायी दुकानों के कारण त्योहारों के दौरान खरीददारों की भीड़ बढ़ जाती है, जिससे ट्रैफिक दबाव भी काफी बढ़ जाता है। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार से दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक कार, ई-रिक्शा, ऑटो और सिटी बसों की एंट्री पर रोक लगा दी है।

भीड़ नियंत्रण के लिए बनाया विशेष ट्रैफिक प्लान
त्योहारों के मौसम में इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में लोगों की आवाजाही में भारी वृद्धि होती है। इस दौरान बड़ी संख्या में दुकानें लगने और बाहर से खरीददारों के आने से क्षेत्र में जाम और अव्यवस्थित ट्रैफिक की स्थिति बन जाती है। ऐसे हालात से निपटने के लिए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।