jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब! हर्षानंदगिरी बनीं हर्षा रिछारिया, चमक-दमक वाली दुनिया छोड़ संन्यास अपनाया शादी के कार्ड से नहीं मिलेगा सिलेंडर, अब कैटर्स की बुकिंग के आधार पर दिया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव: धर्म की रक्षा के लिए अवतरित छठे अवतार की कथा !!

जिला अस्पताल में बच्चों को मिल रहा था दूषित सिरप, बोतलों में निकले कीड़े

ग्वालियर। छिंदवाड़ा में कफ सिरप से 22 बच्चों की मौत का मामला गर्माया अभी हुआ हुआ ही है कि, मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सिरप को लेकर नया मामला सामने आ गया। यहांं बच्चों के एंटीबायोटिक सिरप में कीड़े निकलने की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एंटीबायोटिक एजीथ्रोमिसिन सिरप की शीशियां जब्त कर सैंपल लिए हैं। दवाओं की ये बोतलें जिला अस्पताल में वितरित की जा रही थीं।

जिला अस्पताल में हो रहा था दवा का वितरण
पिछले दिनों कफ सीरप कोल्ड्रिफ के बाद अब बच्चों को दिए जाने वाले एंटीबायोटिक एजीथ्रोमिसिन ओरल सस्पेंशन सिरप में कीड़े निकलने की बात सामने आई है। जिला अस्पताल में दवाओं के वितरण के दौरान एंटीबायोटिक दवा की शीशी में कीड़ों की शिकायत मुरार जिला अस्पताल के सिविल सर्जन से की गई है। जिसके बाद ड्रग डिपार्टमेंट ने संज्ञान लिया है। एंटीबायोटिक एजीथ्रोमिसिन सिरप के वितरण पर रोक लगाते हुए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

- Install Android App -

दवा की शीशी में निकला कीड़े जैसा एलीमेंट
मामला ग्वालियर के जिला अस्पताल मुरार के अधीन प्रसूति गृह अस्पताल का है, जहां ओपीडी में एक महिला अपने बच्चे को लेकर आई थी, डॉक्टर द्वारा लिखे जाने पर एंटीबायोटिक एजीथ्रोमिसिन सिरप दवा वितरण केंद्र से दी गई थी। लेकिन जब महिला ने सिरप की बोतल को खोला तो उसमें काले रंग का कीड़े की तरह दिखने बाला कोई एलिमेंट दिखा। जिसके बाद महिला के द्वारा तुरंत इसकी शिकायत सिविल सर्जन डॉ आरके शर्मा से की गई।

सभी अस्पतालों में वितरण पर लगेगी रोक
ड्रग इंपेक्टर अनुभूति शर्मा का कहना है कि, “इस गंभीर मुद्दे से जुड़ी खबर सामने आने के बाद न सिर्फ एजीथ्रोमिसिन के सैंपल लिए गए हैं, बल्कि कुछ अन्य दवाओं को भी जांच के दायरे में लिया गया है।” बताया जा रहा है कि, ये दवा भोपाल स्थित सरकारी स्टोर से सप्लाई की गई थी। ऐसे में बैच नंबर के आधार पर जानकारी भी जुटाई जा रही है, ताकि इस बैच के सिरप मध्य प्रदेश के जिन जिलों में सप्लाई हुए हैं वहां इंफॉर्मेशन देकर उनके वितरण पर रोक लगाई जा सके।” ड्रग इंस्पेक्टर अनुभूति शर्मा ने स्पष्ट कहा है कि “यदि सैंपलों की जांच में अमानक तत्व पाए जाते हैं तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”