jhankar
ब्रेकिंग
6 मई 2026, बुधवार का 12 राशियों का सारांश आज, 6 मई 2026 को सराफा बाजार में सोना-चांदी का ताजा भाव 6 मई 2026: मध्यप्रदेश में मौसम का हाल हंडिया : हंडिया में सजेगा अकीदत का दरबार, हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक पीर बाबा का 24वां उर्स मुबारक... हंडिया : साल्याखेड़ी के पांच होनहारों का मध्यप्रदेश पुलिस में चयन, गांव में खुशी की लहर! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ड्यूटी पर गए पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास खरगोन में अजब-गजब मामला : महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन, BJP की ऐतिहासिक जीत आज का राशिफल अपडेट: मिथुन और तुला राशि के लिए आर्थिक लाभ के संकेत

मध्यप्रदेश के रीवा में बड़ी कार्रवाई: 1320 शीशी नशीली कफ सिरप जब्त

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 6 लाख की नशीली कफ सिरप जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रयागराज से रीवा में सप्लाई करने जा रहा था। एक दो खेप पहुंचा भी चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। यह पूरा मामला सोहागी थाना क्षेत्र का है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोहागी पहाड़ पर NH-30 प्रयागराज हाईवे पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध कार को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप मिली। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया, जो यह नशीली कप सिरप प्रयागराज से रीवा के रतहरा सप्लाई करने के लिए ले जा रहा है।

प्रयागराज से रीवा में करता था सप्लाई
यूपी नंबर वाली कार क्रमांक UP 70 GN 6094 से 1320 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि आरोपी बुलबुल रैदास ने पूछताछ में बताया कि प्रयागराज के गौहनिया से रतहरा सप्लाई करने जा रहा था।