jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महाकाल मंदिर में श्रद्धालु की हार्ट अटैक से हुई मौत

उज्जैन। उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु आते हैं। लोगों का मानना है कि इस आरती में शामिल होने के बाद जन्म और मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है। दीवाली के मौके पर भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे एक शख्स के साथ दर्दनाक घटना घट गई। श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

- Install Android App -

महाकाल के दरबार में हुआ हादसा
महाकाल की नगरी उज्जैन के पार्श्वनाथ सिटी में रहने वाले सौरभराज सोनी चाय की दुकान चलाते थे। वे हर सोमवार को महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल होते थे। हर हफ्ते की तरह इस बार भी दिवाली को वे महाकाल मंदिर रात करीब 1 बजे पहुंचे। वे बाबा महाकाल का आशीर्वाद ले पाते इससे पहले मंदिर के गेट नंबर एक पर बेहोश होकर गिर गए। उनके साथियों और मंदिर कर्मचारियों ने फौरन सौरभराज को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

स्टेटस ने नम कर दी आंखें
मृतक सौरभराज के परिजनों और साथियों ने बताया उन्हें अपनी मौत का अहसास पहले ही हो गया था। उन्होंने घटना से पहले सोशल मीडिया साइट व्हाट्सएप पर एक स्टेटस लगाया था। अपने स्टेटस में लिखा था कि मिट्टी का शरीर है, सांसें सारी उधार हैं, दिल तो महाकाल का है, हम तो किरायेदार हैं…’ बताया जा रहा है कि उन्होंने मृत्यु से कुछ समय पहले ही स्टेटस अपडेट किया था।