jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

शाजापुर : हेलीकॉप्टर से हांका लगाकर पकड़े हिरण

शाजापुर। जिले के कालापीपल क्षेत्र के ग्राम इमलीखेड़ा में सोमवार सुबह वन विभाग ने साउथ अफ्रीका की विशेषज्ञ टीम की मदद से हेलीकॉप्टर के जरिए हांका लगाकर हिरणों को पकड़ा। यह अभियान दक्षिण अफ्रीका की बोमा पद्धति से संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत हेलीकॉप्टर से हिरणों के झुंड को धीरे-धीरे घेरकर बोमा तक पहुंचाया गया। इसके बाद जानवरों को वहां से वाहनों में लोड कर अलग-अलग परीक्षण के लिए भेजा गया।

- Install Android App -

हेलीकॉप्टर से हांका लगाकर हिरणों को पकड़ा
जानकारी के मुताबिक, इस अभियान की शुरुआत 15 अक्टूबर को हुई थी, लेकिन शुरुआती पांच दिन तैयारी में ही बीत गए, जिससे अभियान की गति को लेकर सवाल उठे थे। हालांकि दीपावली की सुबह पहली बार हेलीकॉप्टर से हांका लगाया गया और हिरणों को सफलतापूर्वक पकड़ा गया। यह अभियान पांच नवंबर तक चलेगा, जिसमें 10 स्थानों से नीलगाय और कृष्णमृग को भी पकड़ा जाएगा।

बताया जा रहा है कि गांधीसागर अभयारण्य को कूनो के बाद चीतों का दूसरा घर बनाया गया है। पकड़े गए नीलगाय और कृष्णमृगों को वहीं छोड़ा जाएगा, जो चीतों के प्राकृतिक भोजन का हिस्सा बनेंगे। शुरूआती चरण में लगभग 400 कृष्णमृग और 100 नीलगायों को शिफ्ट करने की योजना है। वन विभाग पहले ही उन स्थानों का सर्वे कर चुका है, जहां इन जानवरों की अधिकता है।