jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

इंदौर के द्वारकापुरी में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी के बाद फायरिंग, एक की मौत

इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। दरअसल दिग्विजय सिंह मल्टी में दो परिवारों के बीच विवाद के चलते दो से अधिक बार बंदूक से फायर की गई। घटना में दो लोग घायल हुए हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस को तत्काल घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

डीसीपी आनंद कालागी ने जानकारी दी कि दो परिवारों के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ। जिसमें विवाद के बीच महेश उर्फ बच्चू को गोली लगी, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। इसके अलावा इस झड़प में मंसूर नामक व्यक्ति घायल हुआ उसे चाकू लगा, जिसका इलाज चल रहा है। मामले में दो मुख्य आरोपी है पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

- Install Android App -

बता दें दोनों पक्ष मजदूरी करते हैं और पिछले आठ साल से एक-दूसरे के परिचित है। लेकिन इनके बीच पिछले कुछ समय से संबंध ठीक नहीं चल रहे। वहीं दिवाली के दौरान दोनों मिलने आए थे। अचानक इसी दौरान एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते माहौल इतना बिगड़ गया कि चाकूबाजी और फायरिंग की गई। इसमें विक्की को भी गोली लगी है।

खबरों के मुताबिक, पहले महेश और उसकी पत्नी जलु बाई घर पर थे। उसी समय महेश अपने साथी के साथ आया और उसने विवाद करना शुरू किया। जिसके बाद महेश ने दो लोगों को चाकू मारा। इसके कुछ देर बाद रमेश के रिश्तेदार यहां पहुंचे उन्होंने महेश और उसके साथी पर गोली चला दी। मृतक महेश सब्जी मंडी का काम करता है परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। उसका परिवार मूल रूप से धार का रहने वाला है। पुलिस को इस हत्याकांड में मिथुन नाम के लड़के का नाम मिला है जिसके बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।