jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया/खेड़ीनीमा : शिक्षा की लंबी पारी के बाद सेवानिवृत्ति, सहायक शिक्षक दरियाव सिंह चौहान का हुआ सम... पेंशन फाइल रोकना पड़ेगा भारी, हर स्तर पर तय हुई डेडलाइन प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये जिला मुख्यालय पर बुधवार को लगेगा जैविक बाजार दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चु... हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था कन्या छात्रावास में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु दिवस का हुआ आयोजन कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, कई मकान ध्वस्त - रेस्क्यू जारी

शेयर बाजार गिरावट पर बंद

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट पर बंद हुआ। बाजार में ये गिरावट अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती के बाद दुनियाभर के बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी होने से आई है। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 592.67 अंक नीचे आकर 84,404.46 और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 176.05 अंक टूटकर 25,877.85 पर बंद हुआ लार्जकैप की जगह मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 52.80 अंक नीचे आकर 60,096.25 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 17.85 अंक गिरकर 18,469.70 पर था। आज ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक,फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा, कमोडिटी और सर्विसेज के शेयर गिरावट पर रहे जबकि रियल्टी और एनर्जी शेयरों में तेजी रही।

- Install Android App -

सेंसेक्स पैक में बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, अदाणी पोर्ट्स,टाइटन और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल सबसे अधिक लाभ में रहे । वहीं भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, के शेयर नुकसान में रहे। इससे पहले आज सुबह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हल्की गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 84,750.90 अंकों पर खुला, जो पिछले बंद स्तर से 0.29 फीसदी नीचे है। वहीं निफ्टी 50 ने 25,984.40 पर शुरुआत की, जो इसके पिछले बंद 26,053.90 से कम है। इसी तरह निफ्टी बैंक भी कमजोर खुला और 58,152.05 पर कारोबार शुरू किया, जबकि बुधवार को यह 58,385.25 पर बंद हुआ था। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स लगभग स्थिर रहा लेकिन इसमें हल्की गिरावट दिखी। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।