भोपाल। मध्य प्रदेश में बिजली वितरण कंपनी के एक आदेश पर बवाल मच गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चीफ जनरल मैनेजर एके जैन ने आदेश पत्र जारी किया है। इसमें कर्मचारियों को हिदायत दी है। इसमें कहा गया है कि अगर किसानों को 10 घंटे से ज्यादा बिजली सप्लाई की गई तो कर्मचारियों का वेतन कटेगा। वहीं इस आदेश के बाद बवाल शुरू हो गया है। किसानों ने इस आदेश के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चीफ जनरल मैनेजर एके जैन ने आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि एक दिन में 10 घंटे से ज्यादा बिजली देने पर ऑपरेटर का एक दिन का वेतन कटेगा। वहीं 2 दिन तक 10 घंटे से ज्यादा बिजली देने पर जूनियर इंजीनियर, 5 दिन तक 10 घंटे से अधिक बिजली देने पर DGM, 7 दिन तक 10 घंटे से अधिक बिजली देने पर GM की एक-एक दिन की सैलरी कटेगी।

