jhankar
ब्रेकिंग
सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन इंदौर में जलसंकट बढ़ा, गर्मी के चलते निर्माण कार्य और सर्विस स्टेशनों में बोरिंग और नर्मदा जल का उपय... रूस ने कर दिया भीषण हमला- एक साथ टूट पड़े 659 ड्रोन और 44 मिसाइलें, 18 की मौत ईरान-अमेरिका में शांति के बीच सबसे बड़ा अड़ंगा यूरेनियम एनरिचमेंट का मुद्दा

देपालपुर में कॉलोनी का गेट भरभराकर गिरा: 4 से ज्यादा लोग घायल

देपालपुर। इंदौर के देपालपुर में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक कॉलोनी का नव निर्माणाधीन गेट अचानक भरभराकर गिर गया। इस घटना में चार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि यह कॉलनी पहले भी कई मामलों के कारण चर्चा में बनी रही है।

- Install Android App -

यह पूरा मामला सिग्नेचर लैंडमार्क कॉलोनी का है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सिग्नेचर लैंडमार्ड का नव निर्माणाधीन गेट भरभराकर गिर गया। इस घटना में चार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने प्रशासन को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया गया।

ये भी पढ़ें: घोड़े को सम्मानपूर्वक दी अंतिम विदाई: 31 साल तक वर्दी का साथी रहा ‘नोटीबॉय’, बाबा महाकाल की सवारी समेत राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बढ़ाया था उज्जैन पुलिस का गौरव सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। गनीमत रही इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि यह कॉलोनी पहले भी कई मामलों के कारण चर्चा में बनी रही है। फिलहाल इस हादसे पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी या कॉलोनीवासी का बयान सामने नहीं आया है।